suvichar

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 : आज इन 3 राशिवालों को मिलेगी घर-बाहर प्रसन्नता, होगी लाभ में वृद्धि

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (12:10 IST)
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : हल्की हंसी-मजाक न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से बचें। हानि होगी। किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा। चिंता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी से बगैर कारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के कार्यों की रुकावट किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बाधा संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी व्यक्ति के सहयोग से पूर्ण होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। समय अनुकूल है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नए विचार मन में आएंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अकारण विवाद हो सकता है, मान कम होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से रुके कार्य में गति आएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट रहेंगे। नए विचार मन में आएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। अप्रत्याशित लाभ होंगे। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपर्क बनाएं। धनलाभ मनोनुकूल रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : थकान व कमजोरी रह सकते हैं। चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। यात्रा संभव है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ समय सुखमय गुजरेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

ALSO READ: रवि प्रदोष व्रत रखने के 5 फायदे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख