Hanuman Chalisa
✕

अप्रैल 2019 : क्या लाया है यह माह आपकी राशि के लिए

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (15:36 IST)
मेष राशि के जातकों के व्यय की अधिकता हो सकती है एवं अनावश्यक कार्यों में भी व्यय हो सकता है। नए कारोबार की योजना बनेगी तथा मित्रों से मुलाकात होगी। नौकरी में लाभ होने के आसार हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सड़क पर ध्यान से चलें।
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस समय विरोधी के स्वर प्रखर हो सकते हैं, किंतु स्वयं के प्रभाव से उसको दबाने में सफल होंगे। धनागम सुगम रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा एवं यात्राएं लाभदायक होंगी। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। मुकदमों में विजय प्राप्त होगी।
 
मिथुन राशि के जातक आर्थिक मामलों में कमजोर पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बन सकता है। अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने का समय है। साझेदार या अन्य अनजान व्यक्तियों पर भरोसा नहीं करें। संतान के प्रति भी सचेत रहने का यह समय होगा।
 
कर्क राशि के जातकों के लिए शुरुआत शुभकारी होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे एवं सहयोगियों के साथ तालमेल उत्तम रहेगा। संतान से सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा। मध्यकाल में आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। अचानक किसी अनावश्यक कार्य में भी उलझ सकते हैं। 
 
सिंह राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। इस कारण प्रतिक्रियाएं तेज हो सकती हैं जिससे मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में तंगी का माहौल नहीं रहेगा। स्वयं को नियंत्रित किया तो बड़ी सफलताओं को प्राप्त कर सकते हैं। अधीनस्थों से तरीके से काम निकलवाना होगा।
 
कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं बिगड़े कार्यों को बनाने की क्षमता का विकास होगा। अन्य लोग आकर्षित होंगे एवं किसी बड़े कार्य के होने की संभावनाएं हैं। मनोरंजन एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। अनचाहे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। 
 
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सभी प्रकार से बेहतर है, उत्तम योग बनेंगे एवं भाग्य का साथ मिलेगा। कई प्रकार के कार्य एकसाथ करने में सक्षम होंगे। पुश्तैनी जायदाद से संबंधित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। 
 
वृश्चिक राशि के जातकों का पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा किंतु अति आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है। कई बार विचार कर एवं सलाह लेकर आगे कदम बढ़ाएं। भाइयों से सहयोग मिलेगा एवं निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। 
 
धनु राशि के जातकों को स्वयं पर भरोसा एवं आत्मविश्वास आपको सर्वश्रेष्ठ बनाएगा। इस महीने आपको किसी पुरानी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। सहयोगियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। 
 
मकर राशि के जातकों को भूमि से संबंधित कोई बड़ा लाभ हो सकता है, ऐसे काम को गुप्त रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में मामूली विरोध संभव है किंतु विचलित हुए बिना आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। भरोसेमंद व्यक्ति पर भी नजर रखें तो बेहतर रहेगा। 
 
कुंभ राशि के जातकों के मन में अस्थिरता आ सकती है, किंतु आर्थिक रूप से मजबूती बढ़ेगी। अनचाहे विवाद भी हो सकते हैं। शांति एवं सुख की प्राप्ति होगी। माह के अंतिम 5 दिनों में धन की आवक में वृद्धि होगी एवं संतान का सुख भी प्राप्त होगा।
 
मीन राशि के जातकों के विचारों में उग्रता आ सकती है एवं बार-बार उपेक्षित होने का अहसास होगा। सांसारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी एवं लक्ष्यों को पाने में बाधाएं आएंगी। मित्रों एवं संबंधियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से निराशा होगी। 
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

अगला लेख