Hanuman Chalisa

बुधवार 7 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे आय के नए स्रोत

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (11:40 IST)
राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरा वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : आय के नए स्रोत मिलेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : घर में विवाद की स्‍थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी की पीठ पीछे बुराई न करें। आय के नए स्रोत मिलेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजन मार्गदर्शन करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। घरेलू कार्य से यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के मौके मिलते रहेंगे। मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा में जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बैठे-बैठाए कोई परेशानी आ सकती है। नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कर्ज में कमी तथा पूंजी में इजाफा होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का अवसर प्राप्त नहीं होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली तिल दान करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना भलीभांति पूर्ण होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजन मार्गदर्शन तथा सहयोग देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को चुग्गा डालें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। थकान रहेगी। तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : नए काम में सोच-समझकर हाथ डालें। कार्य में बाधा संभव है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। हल्की हंसी-मजाक भारी पड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मनोरंजक यात्रा होगी। आनंद से समय व्यतीत होगा। कार्य की अधिकता हो सकती है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पीला वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : बाहरी सहयोग से रुकते काम बनेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें। रुके कार्यों में गति आएगी। 

ALSO READ: October Astrology 2020 : कैसा होगा अक्टूबर माह मौसम, व्यापार और देश-विदेश के लिए

ALSO READ: October Monthly Horoscope : अक्टूबर माह क्या खास लेकर आया है सभी के लिए, जानें भविष्यफल


Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

शनि वक्री होकर रेवती नक्षत्र में, क्या भारत में आने वाला है कोई बड़ा संकट? ज्योतिषीय संकेतों से जानें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की नौवीं देवी मां मातंगी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 जुलाई, 2026)

22 July Birthday: आपको 22 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख