manglik dosh calculator
✕

7 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (12:18 IST)
राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर काम का असर पड़ेगा। लापरवाही न करें। कोई बड़ा काम हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य पूर्ण सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। ईष्ट मित्रों के साथ सुखमय समय व्यतीत होगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। आलस्य हावी रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम वाले कार्य बिलकुल न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बिना वजह बहस हो सकती है। झंझटों से दूर रहें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दु:खद सूचना मिल सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में बाधा आएगी। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा, धैर्य रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। कार्य के विस्तार का मन बनेगा। पार्टनरों का मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आय बनी रहेगी। नौकरी में प्रमाद न करें। विवाद से क्लेश होगा। झंझटों में न पड़ें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कामों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। बेचैनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी रखें। कारोबार में जोखिम न लें। दूसरों की बातों में आकर बड़ा नुकसान हो सकता है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। समय पर कर्ज चुकाने की व्यवस्था बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में तनाव रह सकता है। मतभेद दूर करें। सोच-समझकर निर्णय लें। जोखिम न उठाएं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : सरकारी महकमे में सम्मान मिलेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। आर्थिक नीति बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से बचें। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। समय ठीक नहीं है। अत: निर्णय लेने में विवेक का प्रयोग करें। झंझटों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

ALSO READ: भाई दूज को क्यों कहते हैं यम द्वितीया, जानिए इस दिन क्या करें, क्या न करें

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख