sawan somwar

6 नवंबर 2020 शुक्रवार, आज इन राशियों को मिलेगा रिश्तेदारों का साथ

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (11:28 IST)
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट व मुच्युअल फंड लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टनरों व मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। नई योजना बनेगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। निवेश शुभ फलदायक रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबार में वृद्धि संभव है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। जल्दबाजी न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। अपने विवेक से कार्य करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कार्य की गति धीमी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग समय पर प्राप्त होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय होगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। झंझटों से दूर रहें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : शैक्षणिक व शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता व संतुष्टि में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक तथा लाभ कम रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फिजूल की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी से बिना वजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड जैसे स्थानों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। कारोबारी लाभ होता रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। सट्टे व लॉटरी से दूरी बनाए रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह बना रहेगा। प्रमाद न करें।

ALSO READ: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं छुहारे जानिए 10 गजब के लाभ

ALSO READ: जानिए, नंगे पैर घास पर चलने से कौन से सेहत लाभ होते हैं...


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग- 4 : इलायची)

भविष्यवाणी: क्या POK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा? ग्रह-नक्षत्र क्या दे रहे हैं संकेत

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की और धन लाभ का रास्ता

05 August Birthday: आपको 5 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख