shradh paksha
✕

5 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (11:23 IST)
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : अपने पराक्रम से कोई बड़ा कार्य कर पा सकते हैं। स्वयं पर विश्वास कर भरपूर प्रयास करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश से मनोनुकूल लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। विवाद में हिस्सा न लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बड़े खर्च के होने की संभावना है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। किसी भी अपरिचित की बातों में न आएं। पुराना रोग उभर सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शत्रु शांत रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति पर व्यय हो सकता है। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे। उत्साह बना रहेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे, प्रयास करें। विरोध होगा। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विवेक का प्रयोग करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। अज्ञात भय रहेगा। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। कुसंगति से हानि होगी, बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी विवाद में भाग न लें। किसी के उकसाने में न आएं, धैर्य रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रुभय रहेगा किंतु शत्रु शांत‍ रहेंगे। चोट व रोग से बचें। स्वाभिमान को चोट पहुंचे, ऐसा कार्य न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी दफ्तरों में अटके कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार में वृद्धि मनोनुकल होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के हंसी-मजाक करने से बचें। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बाधा संभव है। निवेश से लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक व लाभ में कमी होगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में कमी होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी बिलकुल न करें।

ALSO READ: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख