dharma sangrah
✕

4 नवंबर 2021, गुरुवार: दीपावली पर किन राशियों को मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा, किसे मिलेगा धन-सं‍पत्ति का वरदान

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (11:03 IST)
क्या लाया है आज का दिन आपके लिए, पढ़ें अपना राशिफल
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आज धन की देवी की कृपा से व्यापार में धर्नाजन होगा। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। नौकरी में जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें। पटाखे जलाते समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज पार्टी का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : कोई पारिवारिक विवाद चल रहा हो तो वह आज समाप्त होगा। शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। धन मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति में लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कहासुनी, बहस में जीत होगी। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धन पाने के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मां लक्ष्मी की कृपा से धन के मामले में शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। अच्छा-खासा धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अतिथियों का आवागमन होगा। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएंगे। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। घर में शांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च उठाने में सक्षम होंगे। तनाव दूर होगा। धन के मामले में जल्दबाजी न करें। 
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आज कार्यक्षेत्र में धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। दिन मनोरंजक बना रहेगा।  
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी तथा धन लाभ मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यापार लाभप्रद रहेगा। देव दर्शन का लाभ मिलेगा। बाहरी सहायता मिलेगी, अचानक धन आने से रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से धनलाभ होगा। कष्ट, भय, तनाव का माहौल दूर होगा। माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धनलाभ प्राप्ति के शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएंगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आज माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास धन की समस्या सुलझेगी। घर-परिवार की चिंता दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। 

ALSO READ: Diwali saral puja vidhi : दिवाली की सबसे सरल विधि, लक्ष्मी पूजा में रखें 10 बातों का ध्यान

ALSO READ: Diwali 2021 Laxmi Pujan Samagri: ये है दिवाली की पूजन सामग्री लिस्ट, पहले ही कर लें तैयारी

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख