Hanuman Chalisa

31 मार्च 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन व सुधार संभव है। रिश्तेदारों व मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का लाभ मिल सकता है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहायता प्राप्त होगी। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। लेन-देन में धनहानि हो सकती है। व्यापार की गति धीमी रहेगी। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी मनोरंजन की आयोजना हो सकती है। बाहर जाने का मन करेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय की अनुकूलता का भरपूर लाभ लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंददायक कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत में रुचि रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बेवजह विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब चिंता तथा तनाव में वृद्धि का कारण बनेगा, धैर्य रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। बिगड़े काम किसी व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम करने की प्रबल इच्छा रहेगी। आय बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आनंददायक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। आय बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। नए संपर्क बनेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। किसी मनोरंजक यात्रा का आनंद मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

ALSO READ: साप्ताहिक भविष्यफल : जानिए, इस सप्ताह किस राशि के चमक रहे हैं सितारे

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: 13 से 19 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

शनि की वक्री चाल से बदलेगी किस्मत, 4 राशियों को मिलेगा धन, सफलता और शनिदेव का आशीर्वाद

अगला लेख