kundali milan
✕

रविवार, 27 सितंबर 2020 : आज इन 3 राशि वालों को मिलेगी उन्नति

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (12:01 IST)
राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम मिलेंगे। डूबा हुआ धन प्राप्त होंगे के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा लंबी व अनुकूल रह सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवाद से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि के योग हैं, अत: सावधान रहें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। निवेश के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधि पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति होगी। निवेश से लाभ होगा। कोई यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बुरी खबर के मिलने से मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। ध्यान देना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें। दौड़धूप अधिक रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त हो सकती है। मान-सम्मान मिलेगा। कोई नया काम करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूले‍-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यापार-व्यवसाय से संबंधित प्रवास लाभदायक रहेगा। नए काम मिलेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश से लाभ होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाद-विवाद से दूर रहें। क्लेश होगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। कारोबार अच्छा रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। निवेश टालें। तनाव रहेगा।

ALSO READ: पंचक के पांच बड़े नुकसान, जानिए इस बार का पंचक क्यों है खास

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 29 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख