27 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- आय की नई राह खुलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट में वस्त्र दें।
वृषभ- स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद मिलेगा। उन्नति होगी। रोजगार प्रयास करने पर मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- तेल व गुड़ का दान करें।
मिथुन- चिंता व भय सताएंगे। विवाद न करें। अचानक हानि-दुर्घटना हो सकती है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध व गुड़ का दान करें।
कर्क- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
सिंह- शत्रु हार मान लेंगे। रास्ता साफ रहेगा। प्रयास करें, उन्नति होगी। जायदाद के कार्य लाभ देंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न बांटें।
कन्या- विद्यार्थी वर्ग मेहनत से सफल होगा। प्रमाद न करें। धनलाभ होगा। व्यवसाय व निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
तुला- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। चोट-दुर्घटना से हानि हो सकती है, जोखिम न लें। प्रपंचों से दूर रहें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
वृश्चिक- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। मनमाफिक कार्य बनने से उत्साह व प्रसन्नता बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
धनु- अचानक खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था करना पड़ेगी। व्यापार-निवेश शुभ फल देंगे। अस्वस्थता रह सकती है।
कल्याणकारी उपाय- तेल व गुड़ का दान करें।
मकर- उन्नति के मार्ग दिखेंगे। प्रयास करने पर फलीभूत होंगे। साक्षात्कार-परीक्षादि में सफलता मिल सकती है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
कुंभ- विवादादि से दूर रहें। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। खर्च बढ़ेंगे। दुर्घटनादि से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मीन- रुके हुए कार्यों में गति आएगी। उन्नति के द्वार खुलेंगे। निवेश व यात्रा शुभ फल देंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।