dharma sangrah
✕

26 अगस्त 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (11:36 IST)
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। आय से संतुष्टि रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार की प्राप्ति से मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय-व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रभावशाली महत्वपूर्ण व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार तथा जवाबदारी में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति से संतोष तथा प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट के कार्यों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा। जोखिम न उठाएं।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा लंबी रह सकती है व लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। आय रहेगी। थकान महसूस होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है, सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी। सुख के साधन जुटेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आने-जाने में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमानित होना पड़े। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी।

ALSO READ: क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख