sundarkand
✕

23 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (11:25 IST)
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
आज का भविष्य : पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पुरानी परेशानी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विरोधी घुटने टेकेंगे। विवाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तांबे का पात्र दान करें।
 
आज का भविष्य : चाहकर भी शत्रुता कम न होगी। सावधानी आवश्यक है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यकारी अनुबंध होंगे। तत्काल लाभ नहीं होगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। मन की ऊहापोह कम रहेगी। थकान रह सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कुसंगति से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- सरसों का तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रभावशाली व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समय।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काले तिल का दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लौह पात्र दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ताम्रपात्र दान करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। झुंझलाहट रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यय होगा।

ALSO READ: इन 10 बातों से जानिए कैसे करें श्री गणेश को अपने धाम के लिए विदा, पढ़ें सही विधि

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख