Daily Horoscope

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 : कार्यक्षेत्र में बनेंगी नई योजनाएं, कर्ज चुका पाएंगे

Updated: सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (10:33 IST)
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरे के काम में दखल न दें। बाहर जाने का मन बनेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं जिनका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। विवाद से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोई धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय में आय बढ़ेगी। शुभ समय।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी तथा खेलकूद में लापरवाही न करें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव व चिंता रहेंगे। बड़ों की सलाह मानें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य हावी रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर रहें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कारोबारी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थीगण सफलता हासिल करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जोखिम न लें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पुस्तकें दान करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। सम्मान मिलेगा। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। सुख के साधनों पर व्यय होगा। दिखावा करने से बचें। प्रसन्नता रहेगी। वृद्धजनों के स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार में किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विघ्न हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।

ALSO READ: मंदिर में मंत्र जाप कर रहे हैं तो रखें यह सावधानियां

ALSO READ: Names of Moon in Hindi : चंद्रमा के यह 111 नाम, देते हैं शुभ वरदान


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख