Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

2 मार्च 2019 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। भ्रम की स्थिति बन सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : जमीन, मकान व दुकान इत्यादि के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। कारोबारी समस्याएं दूर होंगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य व संगीत इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में कार्य समय पर होंगे। उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यर्थ भागदौड़ होगी। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार की गति धीमी रह सकती है। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार के छोटे सदस्यों की चिंता रहेगी। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शुभ सूचना की प्राप्ति होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आलस्य रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। जोखिम व जमानत के काय टालें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। झंझटों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा संभव है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। कार्यकारी अनुबंधों में नवीनता होगी। समय साथ दे रहा है। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राजभय रहेगा। जोखिम न उठाएं।

ALSO READ: महाशिवरात्रि पर 3 कृष्ण मंत्र और 3 शिव मंत्र, करेंगे हर विपदा का अंत

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

अगला लेख