Hanuman Chalisa
✕

19 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (10:39 IST)
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग से लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी धार्मिक स्थान के दर्शन इत्यादि का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। ईर्ष्यालु व्यक्ति हानि पहुंचा सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी आवश्यक है। गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता से पूरे होंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम-प्रसंग में भेंट व उपहार इत्यादि पर व्यय होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। ईर्ष्यालु व्यक्ति षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि कार्यों में उत्साह व लगन से कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। व्यर्थ मेहनत होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। नौकरी में अधिकारी वर्ग की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आय में कमी रहेगी। मित्रों का साथ रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों व रिश्तेदारों की मदद कर पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। किसी नए कार्य-उपक्रम को प्रारंभ कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : पारिवारिक रिश्तेदार व मित्र इत्यादि घर में मेहमानों के रूप में आ सकते हैं। उनका ध्यान रखना पड़ सकता है। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। भाग्य का साथ रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। नए काम मिलेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबारी क्षेत्र में उन्नति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। अपनी बात ठीक से रख नहीं पाएंगे। गलतफहमी हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अतिविश्वास से हानि हो सकती है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी। स्वास्थ्‍य पर व्यय हो सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भाग्य का साथ रहेगा, भरपूर प्रयास करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कुसंगति से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : पारिवारिक चिंता रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सुख के साधन जुटेंगे। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। सब कार्य पूरे होंगे।

ALSO READ: सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही बन रहे हैं कई शुभाशुभ ग्रह संयोग

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

अगला लेख