18 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य बनेंगे। बड़े सौदों से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृषभ- संतान की चिंता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मिथुन- परिश्रम का लाभ अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलेगा। झंझटों से दूर रहें। हानि-दुर्घटना की आशंका है, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कर्क- जीवनसाथी से लाभ होगा। किए गए कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
सिंह- अचानक लाभ हो सकता है। धनार्जन के नए स्रोत मिलेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। नम्रतापूर्वक व्यवहार करें।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।
कन्या- भागदौड़ ज्यादा रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
तुला- परिश्रम का फल नहीं मिलेगा। अचानक खर्च सामने आएंगे। विवाद न करें। जोखिम से दूर रहें। हानि-दुर्घटना से बचना होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृश्चिक- यात्रा लाभकारी रहेगी। रुका हुआ धन वापस आएगा, प्रयास करें। उन्नति होगी। परीक्षादि में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें
धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनलाभ होगा। व्यापार निवेश शुभ फल देंगे। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
मकर- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन दान करें।
कुंभ- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। मनोनुकूल कार्य न होने से क्षोभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
मीन- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। कार्यों में गति आएगी। धनार्जन होगा। विवाद न करें। यात्रा शुभ फल देगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।