dharma sangrah
✕

18 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (16:04 IST)
* दैनिक राशिफल : आपके लिए कैसा होगा आज का दिन
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता रहेगी एवं तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। भाइयों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान का स्वभाव वर्तमान में ज़िद वाला है। अतः संतान के व्यवहार को परखें एवं नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से संतुलित व्यवहार रखें, विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अस्थिरता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं मन में स्फूर्ति रहेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। संतान के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मजबूती प्राप्त होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी के वर्तमान में ग्रह प्रभावशाली है। अतः आपस में सामंजस्य बनाकर रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ सों सोमाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। संतान का भाग्य प्रभावशाली है संतान पक्ष से संबंधित कार्य होंगे। संतान को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार को सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी से आनंद पूर्ण व्यवहार बनेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल होगा। आय के साधन मजबूत होंगे एवं रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने की क्षमता में कमी होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। हर क्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। शत्रुओं से परेशान हो जाएंगे। कानूनी मामलों को लेकर कठिनाई होगी। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। आय के साधन बढ़ेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में स्थिरता बनी रहेगी एवं आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में वैचारिक मतभेद बनेंगे। अपने व्यवहार पर संयम रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। संतान से वैचारिक मतभेद रहेंगे। जीवनसाथी से व्यवहार में संयम रखें नहीं तो विवाद हो सकता है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी एवं सभी कार्यों में सही निर्णय ले पाएंगे। आपका भाग्य आपका संपूर्ण साथ देगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगे। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी भी कार्य को लेकर किसी प्रकार की विशेष रुचि नहीं है। परिवार में सामान्य वातावरण रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष के विचारों को समझें नहीं तो विवाद हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में भी गड़बड़ हो सकती है। जीवनसाथी से प्रेमपूर्वक व्यवहार बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यों में पूर्णता आएगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ रां राहवे नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी एवं दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने में भी रुचि रहेगी। माता का भाग्य अभी बहुत प्रभावशाली है। माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपका अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा एवं आय के साधन मजबूत होंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग हैं। स्थायी संपत्ति से संबंधित समय अच्छा है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन अनुकूल नहीं है। मन में तनाव रहेगा एवं कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। संतान का भाग्य वर्तमान में बहुत प्रभावशाली है। संतान आपको किसी भी समस्या के लिए सही सलाह दे सकते हैं। संतान की बातों को ध्यान से सुनें, आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के ग्रह अभी वर्तमान में प्रभावशाली है। जीवनसाथी से सलाह अवश्य करें। साझेदारी में भी लाभ मिलेगा कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधन और मजबूत होंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। माता के ग्रह वर्तमान में बहुत प्रभावशाली है। माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। संतान के लिए भी समय अनुकूल है। संतान पक्ष से जुड़े सभी कार्य होंगे। आप अपने ह्रदय का ध्यान रखें, हार्ट से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन को एकत्रित कर पाएंगे। आय के साधन मजबूत होंगे।

ALSO READ: श्रावण मास में कीजिए 12 ज्योतिर्लिंग के घर बैठे दर्शन और पढ़ें महत्व
 

लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख