Hanuman Chalisa

शनिवार, 18 जनवरी 2020 : आज इन 3 राशि वालों के व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (11:50 IST)
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : नई आर्थिक नीति लागू करने का साहस जुटा पाएंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। विरोध होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। 
 
वृषभ राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरा मूंग दान करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। दूसरों के काम में दखल देने से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। जल्दबाजी न करें।
 
मिथुन राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विशेषकर स्त्रियां सावधानी से रहें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा।
 
कर्क राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : किसी तीर्थस्थान के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग करें। व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे। पारिवारिक सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना आदि से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी।
 
कन्या राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी सहायता समय पर प्राप्त होगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
तुला राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में बाधा संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। परिवार में बेवजह कलह हो सकती है। सामंजस्य बैठाएं। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
 
वृश्चिक राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काला तिल दान करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक पूछ-परख बढ़ेगी। रुके काम पूर्ण होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। धनलाभ सहज ही होगा। प्रमाद न करें। कार्यकुशलता का विकास होगा। जल्दबाजी से बचें।
 
धनु राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। मनोनुकूल सूचना प्राप्ति होगी। विवाद न करें। किसी व्यक्ति का व्यवहार मनोनुकूल नहीं रहेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे। 
 
मकर राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। कोई बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। थकान तथा आलस्य रह सकते हैं।
 
कुंभ राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। वाणी में संयम आवश्यक है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय में नए अनुबंध होंगे। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि का भविष्यफल 
18 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- भोजन दान करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव भाग लेने का अवसर मिल सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। कर्ज चुका पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी। 

ALSO READ: वसंत पंचमी 2020 :याद कर लीजिए आपकी राशि का विशेष सरस्वती मंत्र

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Vijaya Parvati Vrat 2026: विजया पार्वती व्रत कब से होगा प्रारंभ, क्या है इस व्रत का महत्व

Asha Dashami Vrat 2026: आशा दशमी का महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 जुलाई, 2026)

23 July Birthday: आपको 23 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख