dharma sangrah
✕

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 : आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा नई योजना का लाभ

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (10:55 IST)
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। घर-बाहर मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। नई योजना के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। फालतू खर्च होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति से व्यवहार बिगड़ सकता है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही व जल्दबाजी करने से बचें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। बनते कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। धैर्य रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु शांति बनाए रखेंगे। नए संपर्क बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बाहर जाने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कारोबारी मतभेद दूर होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्य सफल रहेंगे। मन में नए विचार आएंगे। नई योजना बनेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दौड़धूप अधिक करना पड़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। उत्साह में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। असहाय लोगों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लंबी व मनोनुकूल हो सकती है। बड़े कार्य हाथ में आएंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। किसी बड़ी उलझन से निजात मिल सकती है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप होगी। फालतू खर्च होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ पैसा मिल सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। प्रयास भरपूर करें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह की बहस न करें।

ALSO READ: Sun Transit in Sagittarius: सूर्य धनु राशि में, क्या होगा अब आपकी जिंदगी में

ALSO READ: खरमास के 3 नियम आपकी जिंदगी और किस्मत बदल देंगे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

अगला लेख