Hanuman Chalisa
✕

14 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: गुरुवार, 13 जून 2019 (11:30 IST)
12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय के साधनों में वृद्धि के योग हैं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने का मन करेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों से दूर रहें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि के कार्य लगन व उत्साह से कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : लेन-देन के कार्य में विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यय होगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में कमी हो सकती है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले की गई मेहनत का प्रतिसाद अब मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। काफी समय से लंबित कार्य बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : समय की अनुकूलता जबर्दस्त है। भरपूर प्रयास करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विवाद से बचें। 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से चिंता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी असहाय व्यक्ति की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक होगी। चोट व दुर्घटना के योग हैं। शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

ALSO READ: धन चाहिए? खूब सारा चाहिए? तो यह 12 अच्छी आदतें अपनाइए

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख