Hanuman Chalisa

12 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (11:20 IST)
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मान घट सकता है। विरोध होगा। शत्रुभय रहेगा। कुसंगति से बचें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। पार्टनरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
आज का भविष्य : परिस्थिति देखकर हंसी-मजाक करें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। जोखिम न लें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। भाग्य का साथ बना रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपयश हो। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा, बाकी सामान्य रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हल्दी दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद समाप्त होंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। धनार्जन सहज होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हल्दी दान करें।
 
आज का भविष्य : कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। सावधानी रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। नए काम प्राप्त होंगे। लाभ बढ़ेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : कष्ट, भय, रोग, चिंता व तनाव हावी रह सकते हैं। रुका हुआ पैसा थोड़े प्रयास से प्राप्त हो सकता है। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। व्यावसायिक सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार की आमदनी में वृद्धि होगी। बड़ी परेशानी हो सकती है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। हृदयरोगी सावधान रहें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- खीर वितरण करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य की समस्या को अनदेखा न करें। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: अक्टूबर 2018 : क्या लाया है यह नया माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख