biodatamaker

शनिवार, 11 जनवरी 2020 : आज इन 3 राशि वालों की यात्रा रहेगी लाभदायक

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (11:40 IST)
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मीठा दूर वितरण करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहरी-भीतरी मतभेद समाप्त होने से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
 
वृषभ राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गेहूं दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें।
 
मिथुन राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बुद्धि व ज्ञान की वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। बड़ों की बात मानें, लाभ होगा। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा।
 
कर्क राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। घर-बाहर तनाव रहेगा। शांति बनाए रखें। अधिक प्रयास करने से लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 
सिंह राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान पक्ष तरक्की करेगा। 
 
कन्या राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे मित्र व संब‍ंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दूसरों के काम की जवाबदारी न लें। प्रयास भरपूर करें, लाभ होगा। वरिष्ठजनों से मेल-मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
तुला राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों में बांटें।
 
आज का भविष्य : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। अतिउत्साह हानि देगा। विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधनों पर अतिव्यय हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बोलचाल में हल्की मजाक न करें। घर-बाहर तनाव रह सकता है। कार्यकुशलता में कमी रहेगी। कोई बड़ी गलती हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास न करें। लाभदायक यात्रा होगी। 
 
धनु राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन दें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। भाइयों व पार्टनर से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। रोजगार में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
 
मकर राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। मतभेद समाप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में प्रगति होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। अज्ञात भय सताएगा। विरोधी पस्त होंगे। प्रमाद न करें। 
 
कुंभ राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
 
मीन राशि का भविष्यफल 
11 जनवरी 2020 : शनिवार
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। घर में अशांति रहेगी। कुसंगति से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, धैर्य रखें।

ALSO READ: January 2020 में कब करें नामकरण संस्कार, जानिए शुभ मुहूर्त

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख