sundarkand

1 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (11:32 IST)
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के मामले से दूर रहें। खास लोगों से मुलाकात होगी। क्रोध पर संयम रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। व्यग्रता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु भय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपनों के साथ संयम से व्यवहार करें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते कामों में बाधा संभव है। गुस्से पर काबू रखें। धन तथा कीर्ति की हानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवेक का प्रयोग करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- भोजन दान करें। 
 
आज का भविष्य : पुरानी लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। काम में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कारोबारी बाधा सुलझाने में मदद मिलेगी। घरेलू चिंता कम रहेगी। काम पर ध्यान दे पाएंगे। उत्साह व पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी से बचें। वाणी पर संयम रखें। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु भय रहेगा। क्रोध न करें। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद को तूल न दें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपनों से सहयोग नहीं मिलेगा। चिंता रहेगी। अपेक्षित कार्यो में विलंब हो सकता है। हिम्मत रखें। नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में कमी संभव है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : सभी ओर से सुख व सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में सफलता हासिल होगी। परिवार में आनंदोत्सव हो सकता है। कुछ दिक्कतों के साथ लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : भ्रम की स्थिति बन सकती है। चिंता रहेगी। उन्नति के प्रयास सपल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। विरोधी अनुकूल रहेंगे। उनकी साजिशें नाकाम रहेंगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। यात्रा सुखद रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बुद्धि के प्रयोग से लाभ में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : मन में अच्छे विचार नहीं आएंगे। बेवजह परेशानी खड़ी हो सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग बाधा का कारण बनेगा। व्यवसाय धीमा चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपनों से बिगाड़ न हो, ध्यान रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग से काम होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। यात्रा व निवेशादि लाभ देंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। प्रमाद न करें।

ALSO READ: कैसे होते हैं मकर राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख