Hanuman Chalisa

1 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2019 (11:00 IST)
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का साथ रहेगा। अचानक बड़ा फायदा होने की संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित बड़ा खर्च हो सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। कामों में विलंब होने से तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धनागम होगा। किसी के भी बहकावे में न आएं। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट की आशंका है। लेनदेन में जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ हो सकता है। किसी लंबी यात्रा के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जोखिम न उठाएं।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : राज्य से लाभ तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर सुधार हो सकता है। नए अनुबंध होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : सुख के साधनों पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। विवाद में न पड़ें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही करें। धन तथा मानहानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा तथा मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ कोई नया कार्य करने का मन बनेगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : कारोबार में वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त बड़ा लाभ दे सकती है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक आदि का कार्यक्रम बन सकता है। समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के छोटे सदस्यों के प्रति चिंता रहेगी। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान रहेगी। आय बनी रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। पराक्रम से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। कोई नया कार्य करने की योजना बन सकती है। धन प्राप्ति सु्गम होगी। किसी व्यक्ति की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य अच्‍छा रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

ALSO READ: 12 में से 5 राशियों के लिए है शनि जयंती बहुत शुभ, कहीं आपकी राशि तो उनमें शामिल नहीं

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

23 July Birthday: आपको 23 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

जन आंदोलन और युद्ध का क्या है संबंध? ग्रह गोचर से समझिए देश-दुनिया में उथल-पुथल के संकेत

बुध ग्रह का मिथुन राशि में मार्गी गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की दसवीं महाविद्या मां कमला, जानिए पूजा विधि

अगला लेख