साप्ताहिक राशिफल (11 से 18 मई 2014)
वृषभ : प्रतियोगी क्षेत्रों में बुलंदी के संकेत
मेष 21
मार्च से 20 अप्रैलभाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग नीला। अध्यापन, कला, चिकित्सीय विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी के संबंधित क्षेत्रों में सम्मान जनक छवि बनेगी। शारीरिक क्षमताएं सुदृढ़ रहेंगी। स्वजनों की खुशहाली का समाचार मिलेगा। आपके प्राकृतिक प्रेम व पेड़ों के संरक्षण की सराहना होगी। प्रेम संदर्भों व पूंजी निवेश में एहतियात की जरूरत रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
वृषभ 21
अप्रैल से 20 मईभाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी ब्ल्यू। प्रतियोगी क्षेत्रों में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहें हैं। आपका बढ़ता हुआ सामाजिक व राजनैतिक कद विरोधियों को हैरान व परेशान करेगा। वे छवि धूमिल करने की चाल चल सकते हैं, सावधानी रखें। सेहत को खिलाए रखने के लिए जंकफूडों से दूरी बनाएं रखें। मातृ व ससुराल पक्ष से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्रोध से बचे।