biodatamaker
✕

परीक्षा में सफलता पाना है तो पढ़ाई के साथ करें माता सरस्वती के इन मंत्रों का जाप

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (12:35 IST)
Vidya Mantra for Students
सभी विद्यार्थियों को माता सरस्वती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। जो लोग सरस्वती के कठिन मंत्र का जप नहीं कर सक‍ते उनके लिए प्रस्तुत है मां सरस्वती के सरल मंत्र।

इस मंत्र जप का आरंभ करने और आजीवन इस मंत्र का पाठ करने से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं परीक्षा में सफलता पाने के लिए भी यह मंत्र अधिक लाभदायी है। 
 
आइए जानें विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के मंत्र :- 
 
* 'ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।'
 
- शरद काल में उत्पन्न कमल के समान मुखवाली और सब मनोरथों को देने वाली मां शारदा समस्त समृद्धियों के साथ मेरे मुख में सदा निवास करें।
 
* सरस्वती का बीज मंत्र 'क्लीं' है। शास्त्रों में क्लींकारी कामरूपिण्यै यानी 'क्लीं' काम रूप में पूजनीय है। 
 
नीचे दिए गए मंत्र से मनुष्य की वाणी सिद्ध हो जाती है। समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला यह मंत्र सरस्वती का सबसे दिव्य मं‍त्र है। 
 
* सरस्वती गायत्री मंत्र : 'ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।'
 
इस मंत्र की 5 माला का जाप करने से साक्षात मां सरस्वती प्रसन्न हो जाती हैं तथा साधक को ज्ञान-विद्या का लाभ प्राप्त होना शुरू हो जाता है। विद्यार्थियों को ध्यान करने के लिए त्राटक अवश्य करना चाहिए। 10 मिनट रोज त्राटक करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। एक बार अध्ययन करने से कंठस्थ हो जाता है।
 
नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनी, 
त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में, 
कंबू कंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणंभूषिता, 
महासरस्वती देवी, जिव्हाग्रे सन्नी विश्यताम् ।। 
शारदायै नमस्तुभ्यं , मम ह्रदय प्रवेशिनी, 
परीक्षायां समुत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।। 
 
- मां सरस्वती का सुप्रसिद्ध मंदिर मैहर में स्थित है। मैहर की शारदा माता को प्रसन्न करने का मंत्र इस प्रकार है।
 
* 'शारदा शारदांभौजवदना, वदनाम्बुजे।
सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रियात्।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र की वक्री चाल 2026: 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर? जानें किसकी बढ़ेगी मुश्किल और किसे मिलेगा लाभ

सूर्य और शनि का समसप्तक योग, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसे लाभ और किसे नुकसान

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, 9 अक्टूबर से 12 राशियों पर होगा असर, जानें मेष से मीन तक का हाल

अगला लेख