Hanuman Chalisa
✕

तेल के 12 अचूक टोटके, आजमाएं...

Updated: गुरुवार, 26 मई 2016 (14:22 IST)
तेल शनि से संबंधित पदार्थ है। तेल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। तेल के कई फायदे भी हैं और नुकसान भी। तेल का मेडिकल नाम 'ट्रइग्लाइसराइड' है। तेल बेस्वाद होता है, लेकिन सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए मसालों के साथ डाला जाता है।
तेल कई प्रकार का होता है- सरसों, नारियल, मूंगफली, सूर्यमुखी, जैतून, पाम, सोया और रेपसीड के तेल का इस्तेमाल अक्सर खाद्य पदार्थ को तलने या सब्जी बघारने में किया जाता है। नीम, अरंडी, चमेली, तिल, अलसी, कर्पूर, राई, आंवला, बादाम आदि का तेल हमारी सेहत के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 
 
आओ, इस बार हम बताते हैं तेल के कुछ उपयोगी टोटके...। ध्यान रखें कि सभी उपाय किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही करना चाहिए।
 
अगले पन्ने पर तेल का पहला टोटका...
 
चमेली का तेल : हनुमानजी को हर मंगलवार या शनिवार को सिन्दूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। नियमित रूप से हनुमानजी को धूप-अगरबत्ती लगाना चाहिए। हार-फूल अर्पित करना चाहिए। हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक नहीं लगाया जाता बल्कि तेल उनके शरीर पर लगाया जाता है। ऐसा करने पर सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। 
 
अगले पन्ने पर तेल का दूसरा टोटका...
 
सरसों का तेल : एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपनी छाया देखकर उसे शनिवार के दिन शाम को शनिदेव के मंदिर में रख आएं। इसके अलावा आप अलग से शनिदेव को तेल चढ़ा भी सकते हैं। इस उपाय से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।
 
अगले पन्ने पर तेल का तीसरा टोटका...
 
तिल का तेल : तिल के तेल का दीपक 41 दिन लगातार पीपल के नीचे प्रज्वलित करने से असाध्य रोगों में अभूतपूर्व लाभ मिलता है और रोगी स्वस्थ हो जाता है। भिन्न-भिन्न साधनाओं व सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए भी पीपल के नीचे दीपक प्रज्वलित किए जाने का विधान है।
 
अगले पन्ने पर चौथा टोटका...
 
शारीरिक कष्ट दूर करने के लिए : शनिवार को सवा किलो आलू व बैंगन की सब्जी सरसों के तेल में बनाएं। उतनी ही पूरियां सरसों के तेल में बनाकर अंधे, लंगड़े व गरीब लोगों को यह भोजन खिलाएं। ऐसा कम से कम 3 शनिवार करेंगे तो शारीरिक कष्‍ट दूर हो जाएगा।
 
अगले पन्ने पर पांचवां टोटका...
 
दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाने का टोटका : सरसों के तेल में सिंके गेहूं के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूए, सात मदार (आक) के फूल, सिन्दूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात में किसी चौराहे पर रखकर कहें- 'हे मेरे दुर्भाग्य, तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूं, कृपा करके मेरा पीछा ना करना।' सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।
 
अगले पन्ने पर छठा टोटका...
 
धन-समृद्धि हेतु : कच्ची घानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। अनिष्ट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा।
 
अगले पन्ने पर सातवां टोटका...
 
सुख-शां‍ति हेतु : खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए किसी भी आश्रम में कुछ आटा और सरसों का तेल दान करें।
 
अगले पन्ने पर आठवां टोटका...
 
नया घर चाहिए तो करें ये उपाय : शमी के पौधे के पास लोहे के दीये में तिल के तेल में सरसों का तेल मिलाकर काले धागे की बत्ती जलाएं। दीये का मुख 4 दिशाओं और 4 कोणों सहित आठों दिशाओं में करें। फिर दीये को जल में प्रवाहित कर दें। यह कार्य 27 शनिवार तक करेंगे तो निश्चित ही आप नए घर में प्रवेश कर जाएंगे।
 
अगले पन्ने पर नौवां टोटका...
 
शराब छुड़वाने का टोटका : एक शराब की बोतल किसी शनिवार को शराब पीने वाले के सो जाने के बाद उसके ऊपर से 21 बार वार लें। फिर उस बोतल के साथ किसी अन्य बोतल में 800 ग्राम सरसों का तेल लेकर आपस में मिला लें और किसी बहते हुए पानी के किनारे में उल्टा गाड़ दें जिससे बोतलों के ऊपर से जल बहता रहे। यह उपाय किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें।
 
अगले पन्ने पर दसवां टोटका...
 
मंदी से छुटकारा पाने के लिए : अगर आपके व्यापार या नौकरी में मंदी का दौर चल रहा है तो आप किसी साफ शीशी में सरसों का तेल भरकर उस शीशी को किसी तालाब या बहती नदी के जल में डाल दें। शीघ्र ही मंदी का असर जाता रहेगा। व्यापार या नौकरी में उन्नति होती रहेगी।
 
अगले पन्ने पर ग्यारहवां टोटका...
 
रोग के कारण किसी के मरने की आशंका हो तो : गुड़ को तेल में मिश्रित करके जिस व्यक्ति के मरने की आशंका हो, उसके सिर पर से 7 बार उतारकर मंगलवार या शनिवार को भैंस को खिला दें। ऐसा कम से कम 5 मंगलवार या शनिवार को करें। यह उपाय भी किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही करें। 
 
अगले पन्ने पर बारहवां टोटका...
 
मनोकामना तुरंत पूर्ण होती : पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक लगातार 41 दिन तक प्रज्वलित करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Budh Uday in Tula: बुध ग्रह के उदित होने से किसके बढ़ेंगे खर्च और किसकी होगी बल्ले-बल्ले? जानें 12 राशिफल

Guru Ketu Yuti 2026: सिंह राशि में बनी गुरु-केतु की खतरनाक युति, जानें 12 राशियों का सटीक राशिफल और अचूक उपाय

Weekly Horoscope: 9 से 15 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते? जानें क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Annual Numerology 2027 : मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

अगला लेख