Hanuman Chalisa

7 शनिवार, 7 बादाम, शनिदेव देंगे शुभ वरदान

पं. हेमन्त रिछारिया
भगवान शनि देव की जयंती पर जानिए शनिदेव से जुड़े कुछ अचूक उपाय और मंत्र... 
 
एकाक्षरी बीज मंत्र- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
तांत्रिक मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:।
जप संख्या- 23,000 (23 हजार)।
 
(कलियुग में 4 गुना जाप एवं दशांश हवन का विधान है।)
 
दान सामग्री- काला वस्त्र, उड़द, काले तिल, अनेक प्रकार के सुगंधित तेल, लोहा, छाता, चमड़ा, नीलम, काला पुष्प, कंबल।
 
(उक्त सामग्री को वस्त्र में बांधकर उसकी पोटली बनाएं तत्पश्चात उसे मंदिर में अर्पण करें अथवा बहते जल में प्रवाहित करें।)
 
दान का समय- दोपहर।
हवन हेतु समिधा- शमी।
औषधि स्नान- सौंफ, खस, सुरमा, काले तिल मिश्रित जल से।
 
अशुभ प्रभाव कम करने हेतु अन्य उपयोगी उपाय।
 
* शनिवार को छाया दान करें। (लोहे की कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना मुख देखकर उस तेल को कटोरी सहित दान करें।
* 7 शनिवार 7 बादाम मंदिर में दान करें।
* शनिवार को किसी लंगर या सदाव्रत में कोयला दान करें।
* सवा किलो काले चने, सवा किलो उड़द, 60 ग्राम कालीमिर्च, 250 ग्राम कोयला, चमड़े का टुकड़ा काले वस्त्र में बांधकर शनि से पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से उतारकर भूमि में दबा दें या बहते जल में प्रवाहित कर दें।
* नारियल के गोले में छेद कर उसमें घी, आटा व शकर भरकर किसी पीपल के वृक्ष के समीप या किसी अन्य जगह भूमि में दबा दें, जहां चींटियां हों।
* शनि यंत्र को लोहे के पत्र पर उत्कीर्ण करवाकर नित्य पूजा करें।
 
नोट : इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण वेबदुनिया के नहीं हैं और वेबदुनिया इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।
 
- ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
साभार : ज्योतिष : एक रहस्य

ALSO READ: शनि जयंती पर यह 6 मंत्रोच्चार, खोलेंगे सफलता के बड़े और सुनहरे द्वार

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख