dharma sangrah
✕

पूजा के दौरान अक्षत के इन 3 उपायों से मिलेगी आश्चर्यजनक सफलता, अवश्य आजमाएं

Updated: मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (18:51 IST)
Chawal Ke Upay
 
अक्षत यानी चावल की महत्ता आश्चर्यजनक रूप से असरकारी मानी गई है। हर पूजन-आराधना-अर्चना इसके बिना अधूरी है।
यहां प्रस्तुत हैं 3 सरलतम उपाय...
 
1. हर दिन पूजा में चावल का प्रयोग कीजिए और बचे चावल मंदिर में दान कर दीजिए या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे दें ऐसा हर सोमवार को करें। इस उपाय को अपनाने से कुछ ही समय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।
 
2. धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में चावल के सटीक उपाय बताए गए हैं। करें ये उपाय- 
 
किसी भी शुभ मुहूर्त में सुबह जल्दी उठें। सभी नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद लाल रंग का कोई रेशमी कपड़ा लें। अब उस लाल कपड़े में पीले चावल के 21 दाने रखें। ध्यान रहें चावल के सभी 21 दाने पूरी तरह से अखंडित होना चाहिए यानि कोई टूटा हुआ दाना न रखें। उन दानों को कपड़े में बांध लें। लाल कपड़े में 21 पीले चावल के दाने बांधने के बाद धन की देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजन करें। पूजा में यह लाल कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजन के बाद यह लाल कपड़े में बंधे चावल अपने पर्स में छिपाकर रख लें। ऐसा करने पर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी मामलों में चल रही रुकावटें दूर हो जाती हैं।
 
शास्त्रों के अनुसार पीले चावल का उपयोग पूजन कर्म में करने से देवी-देवताओं की कृपा बहुत ही जल्द प्राप्त हो जाती है। किसी भी देवी-देवता को निमंत्रण देने के लिए चावल को पीला किया जाता है। पीले चावल देकर आमंत्रित किए गए हर भगवान अवश्य ही भक्त के घर पधारते हैं। यदि पर्स में पीले चावल रखेंगे तो महालक्ष्मी की कृपा हमेशा आप बनी रहेगी।
 
 
3. चावल को पीले कैसे करें : चावल को पीला करने के लिए हल्दी का प्रयोग करें। इसके लिए हल्दी में थोड़ा पानी डालें। अब गीली हल्दी में चावल के 21 दाने डालें। इसके बाद अच्छे से चावल को हल्दी में रंग लें। चावल रंग जाए इसके बाद इन्हें सुखा लें। इस प्रकार तैयार हुए पीले चावल का उपयोग पूजन कार्य में करें।



ALSO READ: सावन के 5 सोमवार, हर सोमवार का है अलग रहस्य, जानिए

ALSO READ: August Month Birthday : क्या आपके जन्म का महीना है अगस्त? तो जानिए अपने बारे में सबकुछ

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख