Hanuman Chalisa
✕

छोटी सी राई हर संकट को रोके, पढ़ें 5 बड़े काम के टोटके

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (15:49 IST)
राई बहुत छोटा सा मसाला है लेकिन इसका प्रयोग तांत्रिक कार्यों और टोटकों में भी किया जाता है। राई से नजर उतारने का प्रचलन तो बरसों से समाज में प्रचलित है। आइए यहां जानते हैं राई के 5 अचूक टोटके... 
 
टोटका 1 
दुर्भाग्य दूर करने हेतु  : एक पानी भरे घड़े में राई के पत्ते डालकर इस जल को अभिमंत्रित करके जिस भी किसी व्यक्ति को स्नान कराया जाएगा उसकी दरिद्रता, रोग नष्ट हो जाते हैं।
 
टोटका 2 
बुरी नजर उतारने के लिए राई के सात दाने, नमक की सात छोटी-छोटी डली, सात साबुत लाल मिर्च को लेकर नजर से पीड़ित बच्चे के सिर के उपर से सात बार उतारकर जलती आग में दाल दें। ध्यान रहे ये क्रिया करते समय किसी की भी टोक नहीं होनी चाहिए। समस्त कार्य बाएं हाथ से करना चाहिए। आग के लिए लकड़ी देसी आम की होनी चाहिए।
 
टोटका 3
मिर्च, राई व नमक को पीड़ित व्यक्ति के सिर से वार कर आग में जला दें। चंद्रमा जब राहु से पीड़ित होता है तब नजर लगती है। मिर्च मंगल का, राई शनि का और नमक राहु का प्रतीक है। इन तीनों को आग (मंगल का प्रतीक) में डालने से नजर दोष दूर हो जाता है। यदि इन तीनों को जलाने पर तीखी गंध न आए तो नजर दोष समझना चाहिए। 

टोटका 4 
चिड़चिढ़ापन दूर करें : यदि व्यक्ति चिड़चिढ़ा हो रहा है तथा बात बात पर गुस्सा हो रहा है तो उसके ऊपर से राई मिर्ची उसार कर जला दें तथा पीड़ित व्यक्ति को उसे देखते रहने के लिए कहें।
 
टोटका 5 
राई दान : गुरुवार को राई का दान करने से पूरा दिन शुभ रहता है। इसके अलावा नमक, राई, राल, लहसुन, प्याज के सूखे छिलके व सूखी मिर्च अंगारे पर डालकर उस आग को रोगी के ऊपर सात बार घुमाने से बुरी नजर का दोष मिटता है।

ALSO READ: छोटी सी राई में कितनी खूबियां समाई, पढ़ें 7 फायदे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख