ramcharitmanas
✕

परफ्यूम के इस्तेमाल से आप भी ला सकते हैं जीवन में ढेर सारी खुशियां, पढ़ें इत्र के 5 अचूक टोटके, जो हैं बहुत खास

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (12:09 IST)
हम यहां बता रहे हैं ऐसे उपाय जो ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब के विशेषज्ञों द्वारा मान्य और सात्विक हैं। ऐसे उपाय या टोटके सही होते हैं जिसने किसी दूसरा का कोई नुकसान न होता हो।

इत्र एक ऐसा सुगंधित पदार्थ होता है जिसका इस्तेमाल प्राचीनकाल से होता आया है और जिसके इस्तेमाल के कई धार्मिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक महत्व भी है, लेकिन हम यहां इत्र के कुछ एस्ट्रो टिप्स बता रहे हैं जो कि अचूक हैं।
 
यहां पढ़ें 5 अचूक टोटके... 
 
पहला अचूक टोटका- पति-पत्नी में प्रेम हेतु : पति-पत्नी में प्रेम बना रहे इसके लिए पत्नी बुधवार को तीन घंटे का मौन रखें। इसके बाद शुक्रवार को अपने हाथ से साबूदाने की खीर में मिश्री डालकर बनाए और अपने पति और घर के बाकि सदस्यों को खाने के लिए दें और इसी दिन मंदिर में यहां किसी व्यक्ति को इत्र का दान करें एवं अपने कक्ष में भी इत्र रखें। इस उपाय से दोनों के प्रेम में अवश्य ही वृद्धि होगी और संबंध मजबूत रहेगा।

 
दूसरा अचूक टोटका- पति की आयु के लिए : यदि कोई स्त्री लाल सिंदूर, इत्र की शीशी, चने की दाल और केसर का दान करें तो इस उपाय से उस स्त्री के पति की आयु में वृद्धि होती है।
 
तीसरा अचूक टोटका- इत्र की तेज सुगंध : दीपावली के दिन पूजन के समय तेज सुगंध और इत्र का प्रयोग करें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अच्छे और तेज इत्र का प्रयोग करने से लक्ष्मी की कृपा तुरंत प्राप्त होती है और घर में धन संबंधी समस्याएं कभी उत्पन्न नहीं होती।

 
चौथा अचूक टोटका- हनुमान जी को चढ़ाएं इत्र : मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमान जी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।
 
चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमान जी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबूत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमान जी को इसका भोग लगाएं। इसके बाद वहीं बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें।
 
मंत्र-
 
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
 
अब हनुमान जी को चढाएं गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रख लें। आपकी तिजोरी में बरकत बनी रहेगी।
 
पांचवां टोटका- शुक्र ग्रह के शुभता के लिए : शुक्र को जगाने के लिए आचरण की शुद्धि अत्यंत आवश्यक है। जातक को परफ्यूम या इत्र का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा जब भी समय मिले शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को माता लक्ष्मी को इत्र एवं श्रृंगार की वस्तुएं भेट करें। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच जहां प्रेम बढ़ेगा वहीं घर में धन एवं समृद्धि भी बरकरार रहेगी।

ALSO READ: गाय की यह 11 बातें जानकर दंग रह जाएंगे... पढ़ें कुछ अचूक उपाय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अक्‍टूबर, 2026)

10 October Birthday: आपको 10 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय Today Daily Muhurat

09 October Birthday: आपको 09 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख