dharma sangrah
✕

पद्म पुराण : हर तरह का सुख चाहिए तो यह काम अवश्य करें

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2016 (12:40 IST)
पद्म पुराण के अनुसार यदि निम्न बातों का अनुसरण किया जाए तो निश्चित ही पितृदेव प्रसन्न होकर जातक को धन-धान्य और ऐश्वर्य संपन्न करते हैं। 


 
सर्व सुख प्राप्ति हेतु- पद्म पुराण के अनुसार श्राद्ध द्वारा प्रसन्न हुए पितृगण मनुष्यों को पुत्र, धन, विद्या, आयु, आरोग्य, लौकिक सुख, मोक्ष तथा स्वर्ग आदि प्रदान करते हैं।
 
पद्म पुराण के अनुसार जो मनुष्य गौओं के खुर से उड़ी हुई धूलि को सिर पर धारण करता है, वह मानो तीर्थ के जल में स्नान कर लेता है और सभी पापों से छुटकारा पा जाता है।
 
 

पद्म पुराण के अनुसार जो मनुष्य गौमाता की सेवा करता है, उसे गौमाता अत्यंत दुर्लभ वर प्रदान करती है। वह गौभक्त मनुष्य पुत्र, धन, विद्या, सुख आदि जिस वस्तु की इच्छा करता है, वह सब उसे प्राप्त हो जाती है।


 
पद्म पुराण के अनुसार शालिग्राम, तुलसी और शंख- इन तीनों को एकसाथ रखने से भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं।
 
पद्म पुराण के अनुसार दीपक, शिवलिंग, शालिग्राम, मणि, देव प्रतिमा, शंख, मोती, माणिक्य, हीरा, स्वर्ण, तुलसी, रुद्राक्ष, पुष्प माला, जप माला, पुस्तक, यज्ञोपवीत, चंदन, यंत्र, फूल, कपूर, गोरोचन- इन वस्तुओं को भूमि पर रखने से महान पाप लगता है।
 
पद्म पुराण के अनुसार जो स्त्री अपने पति की सेवा करती है और उसके मन के अनुकूल चलती है, वह अपने पति के पुण्य का आधा भाग प्राप्त कर लेती है।

 

लेखक के बारे में
श्री रामानुज
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख