Daily Horoscope
✕

मंगल दोष है तो यह 7 सरल उपाय आपके लिए हैं

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (13:12 IST)
कुंडली में मंगल 1, 4, 7, 8 और 12 वें  घर में उपस्थित हो तो मंगल दोष बनता है। इस दोष के कारण पति-प‍त्नी में सामंजस्य की कमी रहती है। एक-दूसरे से वैमनस्य रहता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। आइए जानते हैं 7 सरलतम उपाय.... 
 
* लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने शयनकक्ष में रखनी चाहिए।
 
* ऐसा व्यक्ति जब भी अपना घर बनवाए तो उसे घर में लाल पत्थर अवश्य लगवाना चाहिए।
 
* बंधुजनों को मिठाई का सेवन कराने से भी मंगल शुभ बनता है।
 
* लाल वस्त्र लेकर उसमें दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर मंगलवार के दिन किसी भिखारी को दान करनी चाहिए।
 
* मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिंदूर लेकर उसका टीका माथे पर लगाना चाहिए।
 
* बंदरों को गुड़ और चने खिलाने चाहिए। 
 
* अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे या वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
 
* मंगल के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु मंगलवार का दिन, मंगल का नक्षत्र (मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा) तथा मंगल की होरा शुभ होते हैं।
 
लाल किताब कहती है कि अगर कुंडली में मंगल दोषपूर्ण हो तो विवाह के समय घर में भूमि खोदकर उसमें तंदूर या भट्टी नहीं लगानी चाहिए। व्यक्ति को मिट्टी का खाली पात्र चलते पानी में प्रवाहित करना चाहिए। अगर आठवें खाने में मंगल पी‍ड़ित है तो किसी विधवा स्त्री से आशीर्वाद लेना चाहिए। कन्या की कुंडली में अष्टम भाव में मंगल है तो रोटी बनाते समय तवे पर ठंडे पानी के छींटे डालकर रोटी बनानी चाहिए।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख