Hanuman Chalisa

कर्ज से मुक्ति चाहिए, तो जरूर पढ़ें यह 7 उपाय

Written By WD
Updated: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016 (17:06 IST)
कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी पड़ता है और उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है। पेश है शास्त्रों और पुरानी मान्यताओं के अनुसार कर्ज लेने व देने संबंधी कुछ आसान से टिप्स। इन पर अमल करने पर आपका कर्ज, ऋण या उधार तेजी से सिर से उतर जाएगा।
 
1. किसी महीने की कृष्ण पक्ष की 1 तिथि, शुक्ल पक्ष की 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 पूर्णिमा व मंगलवार के दिन उधार दें और बुधवार को कर्ज लें।

2. चर लग्न जैसे मेष, कर्क, तुला व मकर में कर्ज लेने पर शीघ्र उतर जाता है, लेकिन चर लग्न में कर्जा दें नहीं। चर लग्न में 5वें व 9वें स्थान में शुभ ग्रह व 8वें स्‍थान में कोई भी ग्रह नहीं हो, वरं ना ऋण पर ऋण चढ़ता चला जाएगा।
3. प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। हस्त नक्षत्र रविवार की संक्रांति के वृद्धि योग में कर्ज उतारने से शीघ्र ही ऋण से मुक्ति मिलती है।

4. कर्ज लेने जाते समय घर से निकलते वक्त जो स्वर चल रहा हो, उस समय वही पांव बाहर निकालें तो कार्यसिद्धि होती है, परंतु कर्ज देते समय सूर्य स्वर को शुभकारी माना है।

5. वास्तुदोषनाशक हरे रंग के गणपति मुख्य द्वार पर आगे-पीछे लगाएं। वास्तु अनुसार ईशान कोण को साफ और स्वच्छ रखें।

6. हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।

7. ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का शुक्ल पक्ष के बुधवार से नित्य पाठ करें। बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शकर मिलाकर गाय को खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

2027 की भविष्यवाणी: सत्ता परिवर्तन से सोने-चांदी के भाव तक, जानें कैसा रहेगा नया साल

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: 3 राशियों को रहना होगा सावधान

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!