suvichar
✕

कृष्ण हरिद्रा यानी काली हल्दी : दुर्लभ लेकिन असरकारी जड़ी बूटी

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (16:50 IST)
वनस्पति जगत में कई ऐसी दुर्लभ जड़ी-बूटियों का उल्लेख है जिनके पूर्ण विधि-विधान के साथ तांत्रिक प्रयोग में लाने से मनुष्य को आशातीत लाभ प्राप्त होता है। ऐसी ही एक दुर्लभ जड़ी है कृष्ण हरिद्रा अर्थात् काली हल्दी। पीली हल्दी सामान्यत: प्रत्येक घर में प्रयोग में लाई जाती है लेकिन इसके विपरीत काली हल्दी का नाम भी बहुत कम लोगों ने सुना होता है।

काली हल्दी एक अत्यंत दुर्लभ वनस्पति है जो बहुत कठिनाई से प्राप्त होती है। इसे कचूर या नरकचूर के नाम से भी जाना जाता है। यह बाहर से दिखने में काली होती है लेकिन तोड़ने पर अंदर से हल्की पीली होती है। इसकी सुगन्ध कर्पूर की तरह होती है। यह तंत्र शास्त्र में बड़ी उपयोगी वस्तु होती है। काली हल्दी के विधिवत् प्रयोग से मनुष्य को अकूत धन संपदा का लाभ होता है।
 
 काली हल्दी का प्रयोग-
 
रवि-पुष्य या गुरु-पुष्य के शुभ संयोग में काली को हल्दी को प्राप्त कर इसकी षोडषोपचार पूजा करने के उपरांत इसे विधिवत् सिद्ध कर लाल रेशमी वस्त्र में चांदी या स्वर्ण मुद्रा के साथ लपेटकर अपनी तिजोरी में रखने से अपार धन वृद्धि होती है।
 
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: पेड़ों पर लगती है चमत्कारिक वनस्पति बांदा, देती है अपार धन संपदा

ALSO READ: एकाक्षी नारियल : श्री और समृद्धि देता है यह श्रीफल

 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख