Hanuman Chalisa
✕

इस होली पर पाएं हर समस्या से मुक्ति, पढ़ें 3 सरल टोटके

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (15:21 IST)
विशेष ति‍थियों और अवसरों पर शुभ-अशुभ शक्तियां ब्रह्मांड में सक्रिय हो जाती है। उन्हीं को अनुकूल बनाने के लिए टोटके किए जाते हैं। होली का पर्व भी उनमें से एक है। होली के पहले दिन, होली वाले दिन और अगले दिन तक कुछ विशेष लेकिन सरल टोटके किए जाते हैं। यह टोटके किसी को हानि पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि खुद के सुख, शांति, सफलता और सुरक्षा के लिए किए जाते हैं। पेश है कुछ ऐसे ही सरल और रोचक टोटके जिन्हें आप आसानी से खुद ही कर सकते हैं-
 
टोटका 1 : अगर आपको लगता है कि किसी ने आपके विरुद्ध कोई टोटका कर रखा है तो होली की रात में जहां होलिका दहन हो, उस जगह पर पर एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।
 
टोटका 2 : अगर आपके घर में लगातार अशुभ घटनाएं घट रही है तो इस होली पर आप इस टोटके को आजमा कर अशुभता को शुभता में बदल सकते हैं- होली दहन वाली रात में घर में पवित्र स्थान पर गोबर से लीपें और अष्टकमलदल बनाएं। एक पटिया पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर 3 नारियल तथा श्री हनुमान यंत्र विरा‍जित करें। एक बर्तन में गाय का कच्चा दूध रखें नारियल व यंत्र पर रोली से तिलक कर श्री हनुमान जी से कष्ट कहें। गुड़ का भोग लगाएं। शुद्ध घी के दीपक के साथ गुग्गल की धूप अर्पित करें। तांबे की प्लेट पर रोली से “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्” मंत्र लिखकर एक अन्य नारियल को फोड़कर उसके पानी को चारों तरफ छिड़क दें। गाय के दूध को अपने घर के चारों ओर घुमते हुए धारा के रुप में बिखराकर कवच जैसा बना दें। तीनों नारियल जलती होली को अर्पण कर दें।
 
टोटका 3 : अगर आप अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा से परेशान हैं। बिना बात के पति-पत्नी में कलह हो रहा हो और रोज किसी मुसीबत का सामना करना पड़ता हो तो यह उपाय जरूर आजमाएं। जब होली जल जाए, तब होलिका की थोड़ी-सी अग्नि ले आएं। फिर घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जला दें इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा जलकर समाप्त हो जाएगी।

ALSO READ: काली हल्दी को करना होगा अपने घर आमंत्रित, तभी मिलेगा शुभ फल...

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

अगला लेख