Daily Horoscope
✕

होली पर ऐसे करें हर समस्या का निवारण, पढ़ें 8 अचूक उपाय

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2017 (15:41 IST)
होली का दिन और होली की रात दोनों तंत्र क्रिया के लिए जानी जाती है। आइए जानते हैं हर समस्या निवारण के विशेष टोटके...


 

 
1. असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए जौ का आटा सवा पाव तथा 2 चम्मच काले तिल (रंगे हुए नहीं हों) तथा 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर 1 रोट बनाएं। रात्र‍ि 12 बजे रोगी पर से 7 बार उतारकर चौराहे पर रख आएं। पीछे मुड़कर न देखें। रोगी तथा उतारा करने वाला इस वक्त मौन रहे। 

होली पर हर तरह की कामना पूरी करते हैं काली हल्दी के 3 टोटके
 
2. यदि आपका वाहन बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होता हो तो काले कपड़े में 1 मुट्ठी काला तिल, 1 मुट्ठी काली उड़द, 1 सुपारी (पूजा वाली) सभी सामान सिन्दूर से चर्चित कर पोटली बनाकर वाहन के आगे बांधकर लटका दें।

होली पर आजमाएं 5 मुखी दीपक का वह उपाय, जो हर बाधा हटाए

 
3. काले घोड़े की नाल का छल्ला या कड़ा पहनने से पथरी, लकवा आदि में फायदा होगा। यदि इसे बार-बार गर्म लाल कर सरसों के तेल में ठंडा किया जाए तो शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। यदि इसको शनि मंत्र से मंत्रित कर सिद्ध कुंजिका स्तोत्र से 51 बार मंत्रित कर धारण किया जाए तो तीव्र दारिद्रय योग भी निपट जाएगा।
 
4. होली पर आक का पौधा तथा काला धतूरा दरवाजे के बाहर लगाकर नित्य घी का दी‍पक लगाएं। सर्व बाधा दूर होकर रक्षा होगी।
 
 

 


5. यदि शत्रु बाधा से जीना दुश्वार हो तो 108 तुलसी पत्र पर 'राम-राम' लिखकर तथा 108 लौंग की 1 माला तथा 1 माला अर्क पुष्पों की बनाकर हनुमानजी को चढ़ाएं तथा 11 पाठ बजरंग बाण के करें। पूर्ण शुद्धि आवश्यक है।
 
6. यदि शत्रु कोई विशेष हो तो श्री बगलामुखी प्राण-प्रतिष्ठा यंत्र का सरसों के तेल से अभिषेक कर तेल अलग रखें, पश्चात दूध से अभिषेक करें। सरसों का तेल लेकर रात्रि में लंबी बत्ती वाला दीपक शत्रु के रहने की दिशा की ओर रखकर जला दें। यदि शत्रु अज्ञात हों तो बड़ा चौमुखा दीपक बनाकर जला दें। दीपक बुझते ही शत्रु निवारण होगा। 
 
7. घर में समस्याओं का अंत न हो रहा हो तो होली की सुबह फिटकरी व समुद्री नमक बराबर-बराबर लेकर देशी गाय का गौमूत्र मिलाकर घर में छिड़कें। यदि घर के बाहर खुली जगह हो तो वहां भी पानी मिलाकर छिड़कें तथा पूरे घर में शुद्ध गुग्गल की धूप दें।
 
8. समस्या निवारण के लिए 11 गोमती चक्र घर पर से उतारकर समस्या बोलते हुए जलती होली में डाल दें। इति:। 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

अगला लेख