• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Hariyali Teej mantra
Written By

हरियाली तीज पर जपें यह अति फलदायक मंत्र

Hariyali Teej mantra
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज कहते हैं। जनमानस में यह हरियाली तीज, श्रावणी तीज, कजली तीज या मधुश्रवा तीज के नाम से जानी जाती है। 


 
श्रावणी हरियाली तीज के दिन गौरी शंकर तथा श्रीगणेश का पूजन करना परम फलदायक माना गया है। श्रावण मास की तीज में सुहागिन महिलाएं अपने सुखी दांपत्य की चाहत के लिए व्रत रखकर शिव-पार्वती का पूजन करती है तथा अविवाहित कन्याएं योग्य वर को पाने के लिए यह व्रत करती हैं 
 
इस दिन निम्न मंत्र का जाप करना अति फलदायक होता है। 
 
* गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

इस मंत्र से भगवान शिव तथा माता पार्वती प्रसन्न होकर तत्काल अपने भक्त को अच्छा वर प्रदान करती है। 
 
बुंदेलखंड के जालौन, झांसी, दनिया, महोबा, आदि क्षेत्रों में इस दिन को हरियाली तीज के नाम से व्रतोत्सव के रूप में मनाते हैं।