biodatamaker
✕

भाग्य संवारने के 4 सरल उपाय, खास आपके लिए...

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (12:32 IST)
* जानिए कैसे बिताएं हर दिन कि संवरे आपका भाग्य 
 
1. सुबह देर से उठते हैं
 
अगर सुबह देर से उठते हैं तो निश्चित तौर पर आपका सूर्य कमजोर है या कमजोर हो जाएगा जिसकी वजह से आपका अधिकारी या बॉस आपको हमेशा कुछ न कुछ सुनाएगा और आपकी प्रमोशन नहीं हो पाएगी। सवेरे उठेंगे तो सूर्य के साथ-साथ पितरों की प्रसन्नता प्राप्त होती है और जीवन में सभी कार्य बिना अड़चन के होंगे।
 
2. भोजन के प्रति सजग रहें
 
भागदौड़ की जिंदगी में व्यक्ति सबसे ज्यादा भोजन को अनदेखा करता है। भोजन कानियमित समय हो और भोजन के लिए कुछ समय जरूर दें। चलते-फिरते भोजन करने से प्रेतदोष लगता है, पितृदोष लगता है और आप बीमारी की चपेट आ जाते हैं तथा धन का हनन होता है। स्थिर स्थान या स्थिर भोजन करने से देवताओं को प्रसन्नता मिलती है, राहु का दोष कम होता है जिसकी वजह से प्रगति बनी रहती है।
 
3. अभिवादन होना जरूरी है
 
अगर कोई आपसे छोटा व्यक्ति आपका अभिवादन करता है तब आपको जरूर उसका अभिवादन जरूर करना चाहिए। आपसे कोई श्रेष्ठ है, चाहे आपका कर्मचारी ही क्यों न हो, उसका अभिवादन जरूर करें। इससे बृहस्पति और शनि अच्‍छे होते हैं और जीवन में कभी दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ता है। 
 
4. जब भी घर आएं, कुछ न कुछ लेकर आएं
 
जब आप घर से बाहर जाते हैं, तब वापस आते समय आप जरूर कुछ-न-कुछ अपने साथ लेकर आएं। यह काम करने से घर में लक्ष्मी की स्थिरता बनी रहती है, घर की बरकत बनी रहती है, कलह से दूर रहते हैं और घर में प्रेम बना रहता है। 
 
लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय दुबे
ज्योतिष शिरोमणि पंडित धनंजय दुबे स्वर्ण पदक प्राप्त जानेमाने भविष्यवक्ता हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्यवाणियों में पहले ही था 2026 का ये संकट? 5 बड़ी प्राकृतिक घटनाएं हो चुकीं, अब आगे क्या होगा

Weekly Horoscope: 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते?

11 September Birthday: आपको 11 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 सितंबर, 2026)

अगला लेख