ramcharitmanas
✕

महीनेभर का राशन चंद दिनों में खत्म होने पर करें ये उपाय...

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (16:53 IST)
* रसोई में कीड़े क्यों लगते हैं? बार-बार क्यों नुकसान होता है?
 
1. रसोई में कीड़े क्यों आते हैं?
 
जब बुध और चन्द्रमा की स्थिति सही नहीं हो तब आपकी रसोई में कीड़े आते हैं जिसकी वजह से आप परेशान रहते हैं। स्वास्थ्य और विशेष तौर पर बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। चन्द्रमा और बुध खराब होते हैं तो घर की स्त्रियां बीमार रहने लग जाती हैं।
 
2. रसोई में रखा ताजा सामान सड़ जाता है?
 
जब घर में या सूर्य की दशा आपके लिए सही न हो तो घर की रसोई में रखा हुआ कोई भी ताजा सामान सड़ व खराब हो जाता है। ऐसे घर में हमेशा कलह का वातावरण बना रहता है।
 
3. रसोई में आए दिन टूट-फूट लगी रहती है व उपकरण खराब होते रहते हैं?
 
जब घर की रसोई में आए दिन कुछ-न-कुछ टूटना शुरू हो जाए और उपकरण खराब होना शुरू हो जाए, तब मंगल और शनि की स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसा होने से आपसी रिश्तों में दरार उत्पन्न होना शुरू हो जाती है।
 
4. बरकत नहीं होती, महीनेभर का राशन चंद दिनों में खत्म हो जाता है?
 
जब ऐसा होता है आपकी रसोई में, तब आप यह मानकर चलिए कि आपके घर पर पितृदोष लगा हुआ है और गुरु ऋण है। बृहस्पति की स्थिति सही नहीं है। आपका अपमान होने लगता है व आप बीमारियों से घिर जाते हैं।
 
5. महा उपाय
 
जब ऐसा देखने को मिले तब आप समस्त दोषों का एक महा उपाय कीजिए। वो ये कि रोजाना रसोईघर में प्रात: गंगाजल छिड़कें और कपूर जलाएं। संध्या के समय में आप समस्त खाना पकने के बाद रसोई में तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें और रसोई के दाहिने हाथ वाले तरफ एक तांबे के लोटे में गेहूं भरकर उस पर गुड़ रखकर प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को गेहूं और गुड़ बदल दें। 
 
लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय दुबे
ज्योतिष शिरोमणि पंडित धनंजय दुबे स्वर्ण पदक प्राप्त जानेमाने भविष्यवक्ता हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं बृहस्पति, जानें किसे मिलेगा छप्परफाड़ धन और किसे रहना होगा सावधान

31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में महागोचर: 'युग परिवर्तन' के साथ इन 5 राशियों के शुरू होंगे सबसे अच्छे दिन!

26 October Birthday: आपको 26 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख