रविवार को अवश्य पढ़ें भगवान सूर्य के 21 नाम
21 नामों से करें भगवान सूर्य को प्रसन्न
भगवान सूर्य के 21 नामों का पाठ करने से मनुष्य को सहस्त्र नाम के पाठ का फल प्राप्त होता है। यह नाम अतिशय पवित्र माने गए हैं। यह स्तवराज के नाम से भी प्रसिद्ध है।
इन सूर्य नामों का सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पाठ करने से मनुष्य निरोगी बनता है। उसके समस्त पाप नष्ट होकर उसके धन में वृद्धि होती है, ऐसा माना गया है।
आगे पढ़ें भगवान सूर्य के पवित्र 21 नाम....
FILE |
आइए जानते हैं भगवान सूर्य के 21 नाम -
1. विकर्तन यानी विपत्तियों को नष्ट करने वाले
2. विवस्वान यानी प्रकाश रूप
3. मार्तंड
4. भास्कर
5. रवि
6. लोकप्रकाशक
7. श्रीमान
8. लोक चक्षु
9. गृहेश्वर
10. लोक साक्षी
11. त्रिलोकेश
12. कर्ता
13. हर्ता
14. तमिस्त्रहा यानी अंधकार को नष्ट करने वाले
15. तपन
16. तापन
17. शुचि यानी पवित्रतम
18. सप्ताश्ववाहन
19. गभस्तिहस्त यानी किरणें जिनके हाथ स्वरूप हैं
20. ब्रह्मा
21. सर्वदेवनमस्कृत।
भगवान सूर्य के नाम मनुष्य को यश, वैभव और संपन्नता दिलाते हैं।
