Hanuman Chalisa
✕

...सूर्य सप्तम में हो अशुभ

तो पत्नी को दे कष्ट

Updated: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (19:53 IST)
ND
सप्तम भाव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण भाव होता है। इसके बिगड़ जाने से वैवाहिक जीवन नष्ट हो जाता है, और सच्चे दाम्पत्य जीवन का आधार ही सप्तम भाव के शुभ होने पर निर्भर करता है। इस भाव में मेष का सूर्य हो तो उच्च का होने से उसका जीवन साथी प्रभावशाली होगा, लेकिन स्वयं के लिए ठीक नहीं रहता, स्वास्थ्य में गड़बड़ी का कारण बनता है। सूर्य वृषभ का हो तो लग्न पर मित्र दृष्टि पड़ने से स्वयं के लिए ठीक रहेगा लेकिन पत्नी या पति के लिए कष्टकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटास का भी करण बन सकता है।

मिथुन का सूर्य मित्र राशि का होने से उसका जीवन साथी बुद्धिमान होगा। कर्क का सूर्य समराशि का होने से मिले-जुले परिणाम देगा। सिंह का सूर्य स्वराशिस्थ होने से दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा, लेकिन लग्न पर शत्रु दृष्टि पड़ने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालेगा। कन्या का सूर्य बुध की राशि में होकर षष्टेश होने से वैवाहिक जीनव में कुछ न कुछ गड़बड़ी का करण बनेगा। तुला का सूर्य सप्तम में नीच का होने से उस जातक के जीवन साथी के मामलों में ठीक नहीं रहता। संबंध विच्छेद जैसी नौबत आ सकती है या वो विवाह नहीं करता।

ND
वृश्चिक का सूर्य मित्र मंगल की राशि में होने से व मंगल के शुभ होने से दाम्पत्य जीवन ठीक रहता है। पारिवारिक वातावरण भी सुखद कहा जा सकता है। धनु का सूर्य होने पर उस जातक के मित्र अधिक रहते हैं व अपनी साली या देवर से संबंध बनते हैं। यदि गुरु साथ हो तो यह बात सही भी रहती है।

मकर का सूर्य हो तो दाम्पत्य जीवन में शत्रुता रहती है। कुंभ का सूर्य भी स्वयं के लिए ठीक रहता है जबकी वैवाहिक जीवन के लिए ठीक नहीं रहता। मीन का सूर्य उसके जीवन साथी के लिए उत्तम रहता है। स्वयं के लिए भी ठीक रहेगा।

सूर्य के अशुभ फल मिलते हों तो-
- एक ताँबे का चौकोर पतरा लेकर रविवार के दिन सुनसान जगह पर गाड़ दें।
- काली गाय को चारा डालें।
- पानी पीकर घर से निकलें।
- रात्रि के समय सब कार्य पूर्ण होने के बाद चूल्हे की आग को दूध के छींटे देकर बुझाएँ।
- अपने जीवन साथी से सद्व्यवहार करें।

इस प्रकार अशुभ सूर्य के प्रभाव से बचा जा सकता है।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!