Hanuman Chalisa
✕

पृथ्वी से मंगल का मिलन

19 दिसंबर को पृथ्वी के करीब होगा मंगल

Written By ND
Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2007 (10:53 IST)
धरतीपुत्र मंगल अपनी माँ से मिलने उसके करीब आ रहा है। दोनों का मिलन 19 दिसंबर की रात को होगा। इस दिन मंगल की आँखों में बेहद चमक होगी और वह धरती के काफी करीब से गुजरेगा। आकाश में एक अलग ही नजारा होगा। धरती से इस अद्भुत और दुर्लभ नजारे को बगैर दूरबीन के देखा जा सकेगा।

15 साल बाद संयोग
विशेषज्ञ कहते हैं कि 19 दिसंबर को शाम सात बजे मिथुन राशि में मंगल का उदय होगा। इस दौरान इसकी पृथ्वी से दूरी 23 करो़ड़ किलोमीटर से घटकर मात्र 8 करो़ड़ 81 लाख किलोमीटर रह जाएगी। सौर परिवार के सभी ग्रह सूर्य की दीर्घ वृत्ताकार परिधि में परिक्रमा करते हैं। जब पृथ्वी और मंगल के बीच में सूर्य होता है तब पृथ्वी से मंगल की दूरी सर्वाधिक 40 करो़ड़ 13 लाख किलोमीटर होती है।
  धरतीपुत्र मंगल 19 दिसंबर की रात अपनी माँ से मिलने उसके करीब आ रहा है। इस दिन मंगल की आँखों में बेहद चमक होगी और वह धरती के काफी करीब से गुजरेगा। आकाश में एक अलग ही नजारा होगा। धरती से इस अद्भुत और दुर्लभ नजारे को बगैर दूरबीन के देखा जा सकेगा।      


इस अधिकतम बिंदु को 'एपीहिलियन' कहते हैं। जब इनकी दूरी सबसे कम होती है तो इसे 'पेरीहिलियम' कहते हैं। 19 दिसंबर को बनने वाला यह संयोग करीब 15 साल बाद आ रहा है। इसके बाद 28 जनवरी 2010 को पृथ्वी और मंगल के बीच की दूरी 9 करो़ड़ 93 लाख किलोमीटर होगी।

चमकदार और लाल होगा मंगल
अंतरिक्ष विज्ञानी बताते हैं कि इस दिन-रात को मंगल काफी चमकदार और लाल रंग का दिखेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा 12 महीने में करती है, जबकि मंगल को एक परिक्रमा करने में 26 महीने लगते हैं। आयरन ऑक्साइड की धूल होने के कारण मंगल लाल दिखाई देता है।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी