Hanuman Chalisa
✕

जब लग्न में शुक्र हो

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:53 IST)
ND

लग्न का शुक्र जातक को शारीरिक सुंदरता से पूर्ण बनाता है। शुक्र प्रबल हो तो जातक की आँखें बेहद भावपूर्ण होती है व वह बातें करते समय आँखों व हाथों का प्रयोग अधिक करता है। मीठा बोलने व लोगों को लुभाने में ये माहिर होते हैं।

लग्न का शुक्र स्वभाव में कोमलता, भावुकता और विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण भी देता है। यदि शुक्र लग्नस्थ हो या तुला-वृषभ लग्न हो व शुक्र पंचम में हो या शुक्र महादशा 12 से 16 वर्ष के बीच कभी लगने वाली हो तो चरित्र का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अन्यथा यह शुक्र गलत रास्ते पर ले जाता है।

ND
शुक्र लग्नस्थ होने पर जातक कलाकार होता है। उसे गायन, वादन, नृत्य या चित्रकला का शौक अवश्य होता है। लग्न में शुक्र हो व उस पर शनि-राहु की दृष्टि न हो तो बाल प्रौढ़ावस्था तक काले रहते हैं, त्वचा की रंगत बनी रहती है।

अग्नि तत्व की राशि का शुक्र (विशेषत: धनु) विवाह में देर कराता है मगर पत्नी बहुत अच्छी मिलती है व जीवन सुखी रहता है। वृषभ का शुक्र चरित्र का ध्यान रखने की सीख देता है। मिथुन, तुला व कुंभ का शुक्र भी विलासी जीवन में रुचि देता है। कन्या का शुक्र पत्नी व घर परिवार में रुचि व झुकाव बनाए रखता है। मीन राशि का शुक्र अस्थिर विचारों वाला बनाता है। कर्क और वृश्चिक राशि का शुक्र अच्‍छा पत्नी सुख व संतान सुख देता है।

शुक्र की कमजोर स्थिति त्वचा रोग, डायबिटीज या मूत्राशय से संबंधित रोगों को जन्म देती है अत: शुक्र को प्रबल रखने के लिए स्त्री का सम्मान करना, कफ को संतुलित रखना, सफेद वस्तुओं का सेवन करना व देवी की उपासना करना फलदायक होता है।
लेखक के बारे में
भारती पंडित

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी