Daily Horoscope
✕

ग्रहों में छिपा है गंजेपन का राज

कमजोर लग्नेश बनाता है गंजा

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:51 IST)
ND
बालों के बिना चेहरे की सुंदरता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आजकल गलत खानपान व प्रदूषण के चलते बाल गिरने या गंजेपन की समस्या आम होती जा रही है मगर आपको हैरानी होगी यह सुनकर कि बाल रहेंगे या गिरेंगे यह भी कुंडली के ग्रहों में छिपा रहता है।

लग्न के हिसाब से यदि देखें तो मेष, सिंह, तुला, धनु व कुंभ लग्न वालों को बाल गिरने की समस्या का अक्सर व दूसरों से अधिक सामना करना पड़ता है। यदि कुंडली में इनके लग्नेश कमजोर हों या गोचर में ग्रह नीच का, कमजोर हो जाए तो उस समय यह समस्या आम हो जाती है और बालों का गिरना गंजेपन की हद तक आ सकता है।

* लग्न पर शनि की कुदृष्टि भी असमय गंजापन, बालों की सफेदी, रूखापन देती है और व्यक्ति जवानी में ही प्रौढ़ावस्था जैसा दिखाई देने लगता है।

* लग्न पर राहु की कुदृष्टि हो तो रूसी की समस्या, सिर में फोड़े फुंसी, चकत्ते बनना आदि बीमारियों से बाल सड़ने लगते हैं।

ND
3. चंद्रमा व शुक्र की खराबी, कफ की अधिकता को बढ़ाती है। ऐसे में अधिक जुकाम-खाँसी के चलते बाल गिरते भी हैं और सफेद भी जल्दी होने लगते हैं।

* मंगल की वक्रता से भी बाल माँग की तरफ से पूरी लंबाई में गिरने लगते हैं। रक्त की खराबी या एनीमिया इसके लिए जिम्मेदार बन सकता है।

* गंजापन : 1. चंद्रमा जब अधिक पीड़ित हो तो बाल पीछे की तरफ से गिरते हैं (यानी चाँद दिखता है) व गोलाई वाला पैच बन जाता है।

2. राहु की खराबी में बाल सिर के किसी भी हिस्से से पैच या गोलाई में गुच्छों में झड़ते हैं व उतना हिस्सा गंजा हो जाता है।

3. सूर्य भी गंजापन दे सकता है। खराब सूर्य की स्थिति में माथे से बाल झड़ना शुरू होते हैं और माथा चौड़ा होता जाता है।

4. शनि की खराबी सिर के बीच के हिस्से के बाल गिराती है और गंजापन बीच से शुरू हो जाता है।

5. मंगल व शुक्र के प्रभाव से माँग चौड़ी होने लगती है व उसी हिस्से से गंजापन आता है।

विशेष : गंजेपन से बचने के‍ लिए लग्नेश को मजबूत करना, प्राणायाम करना, पाप ग्रह का उपाय करना और सूर्य चिकित्सा द्वारा बनाए गए तेल को लगाना बेहतर उपाय हो सकता है।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल