Hanuman Chalisa
✕

सूर्य का तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (14:03 IST)
Sun transit in libra: सूर्यदेव 17 अक्टूबर 2024 को तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के शुक्र की राशि में गोचर के चलते कुछ राशियों को इससे लाभ होगा तो कुछ को नुकसान। यदि आपकी राशि भी इनमें शामिल हैं तो जल्दी से जान लें कि आपके साथ क्या होने वाला है।
 
मेष राशि : सूर्य ग्रह आपकी आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत खटपट हो सकती है। नौकरी में ज्यादा उन्नति की गारंटी नहीं। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वाद विवाद से बचकर रहें। व्यापारी हैं तो साझेदारी के व्यापार में सतर्कता बरतें। परिवार में पिता या बड़ों की सेहत का ध्यान रखें। 
 
वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव के स्वामी हैं और अब छठे भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में सेहत में सुधार होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में शुत्र परास्त होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा हैं तो मिलाजुला प्रभाव रहेगा। व्यापारी हैं तो भाग्य का साथ मिलने की गारंटी नहीं। आपके अनावश्यक खर्च हो सकते हैं।
 
मिथुन राशि : सूर्य आपके तीसरे भाव के स्वामी होकर अब पंचम भाव में गोचर कर रहा है। संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह गोचर फलदायी साबित हो सकता है। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। संबंधों में आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। धन हानि के साथ-साथ स्वास्थ्य हानि भी संभव है। हालांकि आपका साहस ही आपको सफलता दिला पाएगे।
 
कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी हैं और अब चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा कार्यक्षेत्र में लोगों से आपके विवाद होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। हालांकि व्यापारी हैं तो लाभ करा सकता है। घरेलू कार्य बढ़ जाएंगे। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाहन या प्रॉपर्टी ख़रीदने के पूर्व किसी से सलाह जरूर लें। लेन-देन में सतर्कता बरतें। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के पहले भाव के स्वामी सूर्य का तीसरे भाव में गोचर हो रहा है। नौकरी में अनचाहा बदलाव होने की संभावना है या यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि व्यापारी हैं तो अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे। निजी जीवन में घर-परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। दांपत्य जीवन में रिश्ता मजबूत करने का प्रयास करें। सेहत पर ध्यान देना होगा। 
 
कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव के स्वामी सूर्य अब दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद को जन्म दे सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। घर परिवार में भी माहौल अच्छा नहीं रहेगा। शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। रिश्तों के बीच अहंकार को न आने दें।
 
तुला राशि : सूर्य आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब प्रथम भाव में गोचर करके आपका स्वभाव बदल रहे हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखें। नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापारी हैं तो लेन देने में सावधानी बरतें। बढ़ते खर्चों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाना जरूरी होगा क्योंकि परिवार में धन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
 
वृश्चिक राशि : सूर्य आपकी कुंडली में दसवें भाव के स्वामी हैं और अब द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होने की संभावना है। अपनी मेहनत के बल पर आप उन्नति करेंगे। व्यापारी हैं तो आपके लिए यह समय अनुकूल है। जो जातक विदेशों से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं उनके लिए यह गोचर शुभ है। किसी भी प्रकार के रोग से बचना होगा। 
 
धनु राशि : सूर्य आपके नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके ग्यारहवें भाव में होंगे। व्यापार में उन्नति होगी और नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलने वाला है। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। वाद विवाद से बचकर रहें।
  
मकर राशि : सूर्य आपकी कुंडली के आठवें भाव के स्वामी हैं और अब दशम भाव में सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। करियर और नौकरी में मिलाजुला असर रहेगा लेकिन व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है। परिवार में सभी से संबंधों में सुधार करने का प्रयास करें। परिवार से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन या प्रॉपटी खरीदी के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ राशि : आपकी कुंडली के सातवें भाव के स्वामी सूर्य अब नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर, नौकरी और व्यापार के लिए यह गोचर लाभदायक है। हालांकि साझेदारी का व्यापार और जीवनसाथी से संबंधों में सतर्कता बरतकर ही कार्य करें अन्यथा विवाद हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर शुभ है। धर्म कर्म के कार्य को करने से लाभ होगा।
 
मीन राशि : सूर्य आपकी कुंडली के छठे भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में सूर्य कर रहे हैं। इस गोचर का मिलाजुला परिणाम होगा। अचानक से होने वाली घटनाओं से बचकर रहना होगा। आपको कार्यस्थल पर वाद विवाद से बचना होगा। नौकरी बदलने का विचार सोच समझकर ही करें। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। व्यापारी हैं तो निवेश भी सोच समझकर करें। घर परिवार में भी वार्तालाप के दौरान अच्छे शब्दों का चयन करें।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

अगला लेख