biodatamaker
✕

सूर्य का राशि परिवर्तन कब होगा? चमक उठेगी 5 राशियों की किस्मत

Updated: गुरुवार, 15 जून 2023 (09:48 IST)
Sun transit in Gemini 2023 : सूर्यदेव ने 15 मई 2023 को वृषभ राशि में गोचर किया था। अब वे 15 जून 2023 की शाम 06:07 बजे तक वृषभ में रहने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 16 जुलाई 2023 की प्रातः 4:59 बजे चंद्रमा के आधिपत्य वाली कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आओ जानते हैं कि सूर्य के मिथुन राशि में राशि परिवर्तन करने से कौनसी 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
 
मेष राशि : आपकी राशि के पंचम भाव के स्वामी सूर्य का गोचर तृतीय भाव में होगा। इससे आपमें पराक्रम बढ़ने के साथ ही आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों और शासन प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी और नौकरी में पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर लाभदायक है। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। धन के प्रबल योग बन रहे हैं। धन प्राप्त के आपके प्रयास सफल होंगे। संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। आप करियर में ऊंचाइयों को छूएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्य की सराहना होगी और आपकी तनख्‍वाह भी बढ़ जाएगी। यदि आप व्यापारी हैं तो मुनाखा में एकदम से इजाफा होगा। हालांकि आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर धन संबंधी समस्या का समाधान करेगा। कर्ज से मुक्ति के रास्ते खुलेंगे। सेहत में सुधार होगा और आपके शत्रु परास्त होंगे। आपको विदेश यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। समझदारी से काम लिया तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
कुंभ राशि : सूर्य का गोचर पंचम भाव में होने के कारण संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर अनुकूलता लेकर आएगा। आपको अपने अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और आगे बढ़कर शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख