biodatamaker
✕

शनि ग्रह से बचने के 7 उपाय

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (16:34 IST)
कुछ लोग शनि की साढ़े साती या ढैय्या से डरते हैं। साढ़े साती या ढैय्या न भी हो तो भी यदि उनके कर्म खराब हैं तो लोगों को शनि के बुरा प्रभाव को छेलना ही होता है। शनि, राहु और केतु एक क्रूर ग्रह है जिनके प्रभाव से कोई बच नहीं सकता। यदि आप पर शनि का बुरा प्रभाव हो तो आप के लिए यहां प्रस्तुत है 7 सरल और अचूक उपाय।
 
शनि के अशुभ होने की निशानी
शनि के अशुभ प्रभाव के कारण मकान या मकान का हिस्सा गिर जाता है या क्षति ग्रस्त हो जाता है, नहीं तो कर्ज या लड़ाई-झगड़े के कारण मकान बिक जाता है। अंगों के बाल तेजी से झड़ जाते हैं। नखून कमजोर हो जाते हैं। घर में अचानक आग लग सकती है। धन, संपत्ति का किसी भी तरह से नाश होता है। समयपूर्व दांत और आंख की कमजोरी हो जाती है।
 
उपाय से पहले सावधानी जरूरी : 
1.दांत साफ रखें।
2.झूठी गवाही से बचें।
3.श‍राब पीते हो तो पीना छोड़ दें।
4.जुआ सट्टा न खेंले, ब्याज का धंधा न करें।
5.पिता और पुत्र का कभी अनादर ना करें।
6.पति या पत्नी के प्रति वफादार बनकर रहें।
7.नास्तिक और नास्तिकता के विचारों से दूर रहें।
8.हमेशा सिर ढक कर ही मंदिर जाएं।
 
शनि के 7 उपाय : 
1.छाया दान करें।
2.प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।
3.भैरव बाबा को शराब चढ़ाएं।
4कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।
5.अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों को खुश रखें और उन्हें दान दें।
6.शहद का सेवन करें, शहद में काले तिल मिलाकर मंदिर में दान करें या शहद को घर में हमेशा रखें।
7.तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र और जूता दान देना चाहिए।
 
शनि की साढ़े साती, ढय्या या शनि के प्रकोप से डरने की जरूरत नहीं। हां, शनि ग्रह का प्रभाव हमारे शरीर पर जरूर रहता है लेकिन वह कितने समय तक और कैसा रहता है यह जानना जरूरी है। उपयोक्त बताएं गए उपाय से जरूरी है सावधानियां। उपाय न भी करें और यदि सावधानियों का पालन करते रहेंगे तो शनि के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्‍टूबर, 2026)

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अगला लेख