shradh paksha
✕

सावधान, राहु काल में बिलकुल भी ना करें यह 9 कार्य, वरना पछताएंगे...

Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (14:46 IST)
* राहु काल में कौन-कौन से कार्य नहीं करने चाहिए, जानिए... 
 
ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को उचित समय नही माना गया है। राहु तमस असुर है। राहु का कोई सिर नहीं है और जो आठ काले घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाले रथ पर सवार हैं। राहु काल का विशेष विचार रविवार, मंगलवार तथा शनिवार को आवश्यक माना गया हैं। बाकी दिनों में राहु काल का विशेष प्रभाव नहीं होता है। अत: राहु काल की अवधि में निम्न कार्य वर्जित माने गए हैं। 
 
आइए जानें राहु काल में कौन-कौन से कार्य नहीं किए जाने चाहिए :-
 
* राहु काल में नए व्यवसाय का शुभारंभ नहीं करना चाहिए।
 
* राहु काल में विवाह, सगाई या गृह प्रवेश कार्य नहीं करते हैं।
 
* यदि आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस काल में यात्रा की शुरुआत न करें।
 
* इस काल में खरीदी-बिक्री करने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे हानि भी हो सकती है।
 
* इस काल में शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य बिना बाधा के पूरा नहीं होता, इसलिए यह कार्य न करें।
 
* राहु काल के दौरान अग्नि, यात्रा, किसी वस्तु का क्रय विक्रय, लिखा पढ़ी व बहीखातों का काम नहीं करना चाहिए। 
 
* राहु काल में वाहन, मकान, मोबाइल, कम्प्यूटर, टेलीविजन, आभूषण या अन्य कोई भी बहुमूल्य वस्तु नहीं खरीदना चाहिए।
 
* इस काल में धार्मिक कार्य, यज्ञ आदि नहीं करते हैं।
 
* इस काल में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा भी नहीं करते हैं।
-शतायु

ALSO READ: राहु जब हो अशुभ तो देता है ऐसे संकेत...

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

04 October Birthday: आपको 04 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख