Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मंगल ग्रह 5 दिसंबर 2021 को करेगा राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा 12 राशियों का भविष्यफल

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (15:15 IST)
Mars Zodiac Changes : 5 दिसंबर 2021 को मंगल ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 बजे से 4 जनवरी 2022, सुबह 4:52 बजे तक रहेगा। आओ इस दौरान क्या रहेगा 12 राशियों ( Zodiac signs Astrology ) पर मंगल का असर।
 
ALSO READ: दिसंबर माह में 7 राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी कृपावान, खूब बरसेगा धन
मेष ( Aries ) : आपकी राशि में मंगल का 8वें भाव में गोचर हो रहा है जो कि अचानक लाभ और हानि का घर है। ऐसे में इस दौरान आपको सावधानी रखना होगी। आपको धोखा मिल सकता है और कड़ी मेहनत करने का फल भी नहीं मिलने की संभावना हो सकती है। कुछ लोग आपको समृद्ध बनता नहीं देखना चाहते हैं। इस दौरान आपको अपने काम और सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
वृषभ ( Taurus ) : आपकी राशि में मंगल 7वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में उथलपुथल हो सकती है। साझेदारी का व्यापर कर रहे हैं तो सतर्क रहें। आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा और सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन ( Gemini ) : आपकी राशि में मंगल छठे भाव में कोचर करेगा। इस दौरान आपको अपकी मेहनत का फल मिलेगा। आपको आपके भाग्य का साथ भी मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी यह अच्‍छा समय है। करियर के लिए भी यह समय शुभ है। बस आपको व्यर्थ की बहस में नहीं पड़ना चाहिए।
ALSO READ: दिसंबर माह में कौन से ग्रह बदलेंगे घर, क्या होगा 12 राशियों पर असर
कर्क ( Cancer ) : आपकी राशि में मंगल 5वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा और जीवनसाथी से व्यवहार अच्छा बनाए रखना होगा। अन्यथा आप मुसीबत में फंस जाएंगे। आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। कार्यस्थल पर अप्रिय माहौल बनाने के लिए विरोधी अपने स्तर पर पूरी कोशिश करेंगे, परंतु आपको संयम से काम लेना होगा।
 
सिंह ( Lion ) : आपकी राशि में मंगल चौथे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार, माता और पिता का विशेष ध्यान रखना होगा। हालांकि निवेश के लिये यह समय सकारात्मक है। भूमि, भवन या फ्लैट में निवेश कर सकते हो। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और कटुवचन बोलने से बचें अन्यथा नुकसान होगा।
Mangal ka rashi parivartan 2021
कन्या ( Virgo ) : आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। करियर की दृष्‍टि से भी यह समय सकारात्मक है और आर्थिक दृष्‍टि से आप मजबूत होंगे। हालांकि आपको अपने जीवनसाथी की चिंता रहेगी। इस दौराअ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
 
तुला ( Libra ) : आपकी राशि में मंगल दूसरे भाव में गोचर करेगा। मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ है परंतु इससे आपके भीतर आक्रमकता बढ़ सकती है जिसके चलते दूसरों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 
 
वृश्चिक ( Scorpio ) : आपकी राशि में मंगल प्रथम भाव में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान भी आपमें आक्रमकता बढ़ सकती है। आपको यात्रा और निवेश के कार्यों से बचकर रहना चाहिए। हालांकि यदि आप समझदारी से काम लेते हैं तो निश्‍चित ही सुखों में वृद्धि होगी। संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर सावधानी से रहना होगा।
ALSO READ: 5 दिसंबर से बदल रही है 5 राशियों की किस्मत, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं?
धनु ( Sagittarius ) : आपकी राशि में मंगल 12वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप खुद में ऊर्जा माहसूस करेंगे। आपको अपनी आक्रमकता से बचकर खुद को सकारात्मक कार्य में लगाना होगा, जिसके अच्छे परिणाम निकल सकते हैं। अन्यथा इस गोचर के दौरान आपको चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
 
मकर ( Capricorn ) : आपकी राशि में मंगल एकादश भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक समस्या भी दूर होगी। हालांकि आपको मौसमी रोग हो सकता है। 
 
कुंभ ( Aquarius ) : आपकी राशि में मंगल 10वें भाव में गोचर करेगा। यह सबसे शुभ स्थिति है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए अनुकूल स्थिति हैं। नौकरीपेशा हैं तो अपनी उन्नती से कुछ लोगों को ईर्ष्या होगी। आपको ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा। इस गोचर के दौरान आप अपने सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने काम का आनंद लेंगे।
 
मीन ( Pisces ) : आपकी राशि में मंगल 9वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान पारिवारित सुख प्राप्त होगा और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सुखों में वृद्धि होगी और निवेश में लाभ मिल सकता है। आप अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में सक्षम होंगे।

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

06 July Birthday: आपको 6 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख